फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिफोर्निया जंगलों में आग से बढ़ा रिकॉर्ड तापमान, 207 लोगों को अब तक किया गया  एयरलिफ्ट

Tue, 08 Sep 2020 01:44 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सेन फ्रांसिस्को
विज्ञापन
जंगल में आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

कैलिफोर्निया के जंगलों में बेहद भीषण आग लगी हुई है। फंसे लोगों को बचाने के लिए अब तक 207 लोगों को एयरलिफ्ट कराया जा चुका है। आग के चलते लॉस एंजेलिस में तापमान 44 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच गया जबकि वुडलैंड हिल्स में 49.4 और सैन फ्रांसिस्को में यह 37.7 डिग्री तक चला गया है। जबकि गवर्नर गाविन न्यूजोम ने आग के  चलते पांच काउंटी में आपातकाल लगाना पड़ा है।  

जिन शहरों में आपातकाल लगाया गया उनमें फ्रेंस, मदेरा, मरिपोसा, सैन बर्नार्डिनो और सैन डियागो शामिल हैं। आग के चलते राज्य में बिजली प्लांटों को भी बंद करना पड़ा है। करीब 70 हजार घरों और बिजनेस हाउस की बिजली काटनी पड़ गई। आशंका है पावर प्लांट के आग की चपेट में आने से राज्य में ब्लैक आउट हो सकता है। यहां लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन


यही वजह है कि लोगों को यहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए करीब 15 हजार फायर फाइटर लगे हुए हैं। जंगल में करीब दो दर्जन जगहों पर आग लगी हुई है और यह लगातार फैलती जा रही है। अब तब 8 लोग आग के चलते मारे जा चुके हैं और 33 हजार भवन भेंट चढ़ चुके हैं। पिछले तीन हफ्तों से कैलिफोर्निया के जंगल धधक रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें