साइबेरिया में एक यात्री बस के बर्फ से जमी नदी में गिर जाने से 19 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बस के पूर्वी साइबेरिया के जबैकल्सकी क्षेत्र में कुएंगा नदी पर बने पुल पार करते समय उसका टायर फट गया। उसके बाद बस रपट गई और नदी में जा गिरी। जबैकल्सकी के गवर्नर ने बताया कि 21 यात्रियों को गंभीर चोट आई है।