फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: गर्भवती मां को 100 बार चाकू से गोदा, कोख चीरकर निकाल लिया बच्चा, अदालत ने सुनाई मौत की सजा

Fri, 11 Nov 2022 03:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

आरोपी महिला ने हैनकॉन की हत्या के लिए सिर पर हथौड़े से वार किया। इसके बाद उसने कम से कम 100 बार उसके शरीर को चाकुओं से गोदा। बाद में उसका पेट चीरकर बच्चा बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की एक अदालत ने हत्या के आरोप में एक महिला को मौत की सजा सुनाई है। महिला ने एक बच्चे की चाहत में क्रूरता की सारी हदों को पार कर दिया। उसने एक गर्भवती महिला को पीट-पीटकर मार डाला। इतना ही नहीं, उसके पेट को चीरकर बच्चे को भी निकाल लिया, जिसकी बाद में मौत हो गई। अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी महिला को 'दानव' का नाम भी दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के न्यू बॉस्टन की रहने वाली टायलर रेना पार्कर ने 21 साल की महिला सीमन्स हैनकॉक की हत्या कर दी थी। जिस समय यह हत्या की गई, हैनकॉक गर्भवती थीं। जांच में पाया गया कि पार्कर ने हैनकॉक की हत्या के लिए पहले हथौड़े से सिर पर वार किया और बाद में चाकू से उसका पेट चीर डाला। तीन अक्तूबर को आरोपी पार्कर को मामले में दोषी ठहराया गया था। 

100 से ज्यादा बार किया चाकू से वार 
आरोपी महिला ने हैनकॉन की हत्या के लिए सिर पर हथौड़े से वार किया। इसके बाद उसने कम से कम 100 बार उसके शरीर को चाकुओं से गोदा। बाद में उसका पेट चीरकर बच्चा बाहर निकाल लिया और उसे अगवा कर लिया। हालांकि, कुछ समय बाद उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


फैलाई थी खुद के प्रेग्नेंट होने की खबर 
जानकारी के मुताबिक, पार्कर का ऑपरेशन के जरिए गर्भाशय निकाल दिया गया था, जिस कारण वह मां नहीं बन सकती थी। उसे डर था कि कहीं इस कारण उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे छोड़ न दे। ऐसे में उसने अपने प्रेग्नेंट होने की झूठी खबर फैला दी। खुद को प्रेग्नेंट दिखाने के लिए उसने फेक सिलिकन का इस्तेमाल किया। हालांकि, जब डिलीवरी का समय आया तो उसने बच्चे की चाहत में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें