फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: छह साल से लापता ब्रिटिश नाबालिग फ्रांस में मिला, फेसबुक के जरिए दादी से किया संपर्क; पढ़िए पूरी कहानी

Fri, 15 Dec 2023 09:05 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ग्रेटर मैनचेस्टर के ओल्डहम शहर में रहने वाला एलेक्ट बैटी महज 11 वर्ष की आयु में अपनी मां और दादा के साथ छुट्टियां मनाने स्पेन गया था, जहां से वह लापता हो गया था। 
विज्ञापन
Alex Batty - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूके में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, पिछले छह वर्षों से लापता एक ब्रिटिश नाबालिग फ्रांस के पहाड़ों में पाया गया। पहाड़ो में एक व्यक्ति ने नाबालिग को पकड़ा, जिसके बाद लड़के ने उस व्यक्ति के फोन से छह साल बाद अपनी दादी से संपर्क किया। 
विज्ञापन


मां और दादा के साथ छुट्टियां मनाने गया था स्पेन
नाबालिग की पहचान एलेक्स बैटी के तौर पर की गई है, जो अब 17 वर्ष का हो चुका है। अभियोजक के अनुसार एलेक्स अब कुछ ही घंटों में अपने घर वापस आ जाएगा। ग्रेटर मैनचेस्टर के ओल्डहम शहर में रहने वाला एलेक्ट बैटी महज 11 वर्ष की आयु में अपनी मां और दादा के साथ छुट्टियां मनाने स्पेन गया था, जहां से वह लापता हो गया था। 

फेसबुक के जरिए दादी से किया संपर्क
पुलिस सूत्र ने बताया कि एक मोटरचालक को लड़का बुधवार की सुबह पायरेनीज की सड़को पर दिखा, जिसके बाद वह नाबालिग को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा। नाबालिग ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से चल रहा था। उसने बताया कि वह पहाड़ों के किसी स्थान से निकला था। हालांकि, उसने स्थान का नाम नहीं बताया। मोटरचालक ने बताया कि उसने लड़के का नाम इंटरनेट में डालकर देखा, जहां उसे मालूम चला कि उसकी (लड़के) तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


लड़के ने व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट के जरिए अपनी दादी से संपर्क किया। लड़के ने लिखा, 'हैलो दादी। मैं हूं एलेक्स। मुझे उम्मीद है कि आपको मेरा यह संदेश मिला। मैं आपसे प्यार करता हूं और मैं घर वापस आना चाहता हूं।' ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि नाबालिग को लंबे समय से तलाश किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में फिलहाल पूछताछ और अन्य सुरक्षा उपाय की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें