फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी को पुतिन ने दी नए वर्ष की शुभकामनाएं, कहा- भारत-रूस लगातार आगे बढ़ रहे

Sun, 31 Dec 2023 04:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद रूस और भारत के बीच जारी साझेदारी गतिशील रूप से आगे बढ़ रही है। पुतिन ने शंघाई सहयोग संगठन और नई दिल्ली में आयोजित जी20 में भारत के कदम की सराहना की। 

विज्ञापन
Russian President Putin - फोटो : twitter @@KremlinRussia_E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2023 के अंतिम दिन रूस के राष्ट्रपति ने भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। रूसी राष्ट्रपति ने जोर दिया कि वैश्विक परिस्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण हो गईं हैं, बावजूद इसके रूस और भारत के बीच संबंध आगे बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। 

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद रूस और भारत के बीच जारी साझेदारी गतिशील रूप से आगे बढ़ रही है। पुतिन ने शंघाई सहयोग संगठन और नई दिल्ली में आयोजित जी20 में भारत के कदम की सराहना की। उन्होंने भारत की अध्यक्षता की भी प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास जताया कि मॉस्को और नई दिल्ली के बीच द्विपक्षीय संबंध लगातार विकास की ओर बढ़ते रहेंगे। 

पीएम पर पहले भी जताया भरोसा

विज्ञापन

तीन दिन पहले, पुतिन ने कहा था कि पीएम मोदी शांतिपूर्ण तरीकों से रूस-युक्रेन विवाद को हल करने की कोशिश कर रहे हैं। हम मोदी के रूख को समझते हैं। हमने कई मौकों पर इसका बार-बार उल्लेख किया। मुझे पता है कि वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि मुद्दे को शांति से हल किया जा सके। हम इस पर गहराई से बात करेंगे। उन्होंने भारत-रूस संबंधों के लिए आभार व्यक्त किया है। हम दोनों विकास के नए आयाम छू रहे हैं। पिछले साल की तुलना में हमने विकास दर को पछाड़ दिया है। हम अब काफी आगे बढ़ चुके हैं।  पुतिन ने भारत और रूस की साझेदारी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम ऊर्जा से लेकर प्रौद्योगिकी सहित अन्य क्षेत्रों में एक साथ हैं। हम पेट्रोल के साथ-साथ उच्च तकनीकी क्षेत्र में भी साथ काम कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी को आम चुनावों के लिए दी शुभकामनाएं 
हाल ही में पुतिन ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनावों के लिए भी बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि मेरे मित्र नरेंद्र मोदी के रूस दौरे से हमें बेहद खुशी मिलेगी। हम इस दौरान कई संभावनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। पुतिन ने पीएम मोदी को अगले साल होने वाले आम चुनावों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जयशंकर से कहा कि आप पीएम मोदी को बताएं कि हम उनसे मिलना चाहते हैं। मैं कामना करता हूं कि वह जल्द ही रूस आएं। मुझे पता है कि पीएम मोदी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के कारण काफी व्यस्त हैं। मैं उनकी सफलता के लिए कामना करता हूं। 

पीएम मोदी को कोई धमका या मजबूर नहीं कर सकता

विज्ञापन

इसी महीने की शुरुआत में पुतिन ने कहा था कि मैं भारत या भारतीय लोगों के हितों के खिलाफ कार्रवाई या निर्णय लेने के लिए मोदी को डराने, धमकाने या मजबूर कर सकने की कल्पना भी नहीं कर सकता। हालांकि मैं जानता हूं कि उन पर ऐसा दबाव है। मैं देखता हूं कि क्या हो रहा है। ईमानदारी से कहूं, तो मैं कभी-कभी भारतीय लोगों के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा पर मोदी के सख्त रुख से आश्चर्यचकित भी होता हूं। उन्होंने कहा था कि मैं कहना चाहता हूं कि रूस व भारत के रिश्ते सभी दिशाओं में विकसित हो रहे हैं। खास बात यह है कि इसकी मुख्य गारंटी पीएम मोदी की नीति ही है। पीएम मोदी भारत के हित में लगातार फैसले ले रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें