फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: फलस्तीन समर्थकों के प्रदर्शन के बीच सुनक ने इस्राइल संग दोहराई एकजुटता; यहूदियों से बोले- ब्रिटेन आपके साथ

Sun, 15 Oct 2023 06:16 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

UK: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आतंकवादी समूह हमास द्वारा फैलाए गए आतंक और बर्बरता की निंदा की है। उन्होंने पश्चिम एशिया में संघर्ष का एक सप्ताह पूरा होने पर सुरक्षा बहाल करने में इस्राइल को समर्थन जारी रखने का वादा किया है। 
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आतंकवादी समूह हमास द्वारा फैलाए गए आतंक और बर्बरता की निंदा की है। उन्होंने पश्चिम एशिया में संघर्ष का एक सप्ताह पूरा होने पर सुरक्षा बहाल करने में इस्राइल को समर्थन जारी रखने का वादा किया है। 

विज्ञापन

शनिवार की शाम डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक ने देश में यहूदी समुदाय के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि सभी सुरक्षात्मक उपाय किए जाएंगे। 

उनकी यह चेतावनी तब सामने आई है, जब हजारों फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने लंदन की सड़कों पर इस्राइल विरोधी नारे लगाए हुए मार्च किया और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े अपराधों और आपराधिक क्षति के संदेह में पंद्रह लोगों को गिरप्तार किया है। 

बयान में सुनक के हवाले से कहा गया, 'एक सप्ताह पहले इस्राइल में फैलाए गए आतंक और बर्बरता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। बेटियों, बेटों, माताओं, पिता, पति, पत्नियों, दादा-दादी को सबसे क्रूर और सबसे भयानक तरीके से लोगों से छीन लिया गया।'

उन्होंने आगे कहा, मुझे पता है कि आने वाले दिन और सप्ताह बहुत कठिन रहेंगे। मैं इस्राइल के लोगों कहता हूं कि ब्रिटेन आपके साथ है। जो कुछ हुआ वह पूरी तरह से दुष्ट कृत्य था और इस्राइल को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है। हम सुरक्षा बहाल करने में इस्राइल का समर्थन करने के लिए वह सब कुछ करेंगे, जिसका वह हकदार है। यह देखते हुए कि हिंसक कार्रवाई के पीड़ितों में ब्रिटेन के नागरिक भी शामिल हैं, प्रधानमंत्री ने गहरे दर्द और तकलीफ से पीड़ित से सभी परिवारों के साथ एकजुटता जताई। 

ब्रिटेन में रह रहे यहूदी समुदाय से उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि आप इन घृणित आतंकवादी कृत्यों से पीड़ित हैं। हमने ऑनलाइन और हमारी सड़कों पर तनाव बढ़ाने के प्रयासों के साथ डराने वाले व्यवहार और शर्मनाक एंटीसेमिटिज्म (यहूदीवाद विरोध) को देखा है।

उन्होंने कहा, यह (एंटीसेमिटिज्म) यहां, ब्रिटेन में, हमारे देश में, इस सदी में नहीं हो सकता।  उन्होंने देश में रह रहे यहूदी लोगों की रक्षा के लिए सबकुछ करने का वादा किया जो वह कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं स्पष्ट हूं। हम इस्राइल के साथ खड़े हैं, न केवल आज, न केवल कल, बल्कि हमेशा। और मैं आपके साथ (ब्रिटिश यहूदी समुदाय) साथ खड़ा हूं, न केवल आज, न केवल कल, बल्कि हमेशा।'
विज्ञापन

विपक्षी लेबर नेता सर कीर स्टार्मर ने भी इस्राइल पर हमास के हमलों के एक सप्ताह बाद जवाबी कार्रवाई और गाजा में फलस्तीनियों के लिए सुरक्षित मानवीय गलियारों का आह्वान किया। स्टार्मर ने कहा, 'एक हफ्ते पहले हम हमास द्वारा गाजा से इस्राइल पर आतंकवादी हमलों की अकल्पनीय और दिल दहला देने वाली खबर से जाग गए।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें