फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: ब्रिटिश सांसद को चीन ने दिखाया बाहर का रास्ता, हॉन्गकॉन्ग में नहीं मिली एंट्री; रवैये पर उठ रहे सवाल

Sun, 13 Apr 2025 01:46 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग

सार

दूसरे देशों के साथ चीन का रवैया हमेशा से ही चर्चा में रहा है। इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है। जहां अब चीन ने अपने पोते से मिलने आई ब्रिटिश सांसद को बाहर का रास्ता दिखा दिया। सांसद को हॉन्गकॉन्ग में एंट्री देने से मना कर दिया गया।  
विज्ञापन
चीन की अर्थव्यवस्था में गिरावट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन का दूसरे देशों के नेताओं के साथ रवैया ठीक नहीं है। चीन ने हॉन्गकॉन्ग एयरपोर्ट पर एक ब्रिटिश सांसद और लिबरल डेमोक्रेट पार्टी की नेता वेरा हॉबहाउस को रोक दिया। बता दें कि ये घटना पिछले सप्ताह की है, जब सांसद अपने पति के साथ अपने नवजात पोते से मिलने हॉन्गकॉन्ग गई थीं। लेकिन एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उन्हें अंदर आने से रोक दिया और कोई कारण नहीं बताया। बता दें कि  यह 1997 में हॉन्गकॉन्ग के चीन के अधीन जाने के बाद पहली बार हुआ है कि किसी ब्रिटिश सांसद के साथ ऐसा व्यवहार किया गया हो।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Plane Crash: अमेरिकी में फिर विमान हादसा, न्यूयॉर्क में कीचड़ भरे मैदान में हुई दुर्घटना; दो की मौत की आशंक

सांसद ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

मामले की जानकारी देते हुए ब्रिटिश सांसद वेरा हॉबहाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्लूस्काई पर लिखा कि मुझे इस क्रूर और परेशान करने वाले झटके का कोई कारण नहीं बताया गया। विदेश सचिव को इसे सभी सांसदों का अपमान मानना चाहिए और चीनी राजदूत से इसका जवाब मांगना चाहिए। हालांकि सांसद की सवाल उठाने पर हॉन्गकॉन्ग में ब्रिटिश दूतावास ने कहा कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहा है और स्थानीय अधिकारियों से बात कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

ये भी पढ़ें:- Canada: कनाडा की सड़कों पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी, प्रदर्शनकारियों ने की महरंग बलूच की रिहाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन-चीन समझौते को कर चुका है खारिज
चीन अक्सर इस तरह की आलोचना पर नाराजगी जताता है और ब्रिटेन-चीन समझौते को भी खारिज कर चुका है, जिसके तहत हॉन्गकॉन्ग को चीन को सौंपा गया था, जिसके बाद 2019 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के बाद हॉन्गकॉन्ग में कई बदलाव हुए हैं। चीन ने वहां सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू कर दिया, जिससे कई विपक्षी नेताओं को जेल हुई, मीडिया पर सेंसरशिप लगी और चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें