फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान ने जब्त किया ब्रिटिश टैंकर, चालक दल में कई भारतीय शामिल, विदेश मंत्रालय संपर्क में

Sat, 20 Jul 2019 02:36 PM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, तेहरान
विज्ञापन
UK tankers - फोटो : ANI
विज्ञापन
ईरान के रिवॉल्युशनरी गार्ड्स ने शुक्रवार को दावा किया है कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में ब्रिटेन के एक टैंकर को जब्त किया है। गार्ड्स ने दावा किया कि यह जब्ती अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों के तहत की गई है।
विज्ञापन


गार्ड्स की वेबसाइट सिपाहन्यूज के मुताबिक, होर्मुजगन बंदरगाह और समुद्री संगठन के अनुरोध पर रिवॉल्युशनरी गार्ड्स ने स्टेना इम्पीरो नाम के टैंकर को पकड़ा। इस टैंकर के चालक दल में कई भारतीय सदस्यों के साथ रूस, फिलीपींस और लाटविया के नागरिक शामिल हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम मामले की जनाकारी इकट्ठा कर रहे हैं। हमारा सबसे पहला मिशन भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई और वतन वापसी है जिसके लिए हम ईरान सरकार के साथ संपर्क में हैं।
विज्ञापन








ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों की अनदेखी करने पर ही यह कार्रवाई की। टैंकर को किनारे पर ले जाया गया और कानूनी प्रक्रिया के तहत इसे जांच के लिए संगठन को सौंप दिया गया है। टैंकर ट्रैफिंग सर्विस मरीन ट्रैफिक ने दिखाया कि इस टैंकर में ब्रिटेन का झंडा लगा है। 

वहीं ब्रिटिश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना को लेकर अधिक जानकारी प्राप्त करने और स्थिति का आकलन करने की कोशिश की जा रही है। यह दावा ऐसे समय किया गया है जब जिब्राल्टर में ब्रिटिश नौसेना ने हाल में एक ईरानी टैंकर को जब्त किया है। ब्रिटिश नौसेना का दावा है कि टैंकर यूरोपीय यूनियन के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर सीरिया की ओर गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें