फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन : भारतवंशी वित्त मंत्री सुनक ने पेश किया अपना पहला बजट, वीजा शुल्क में भारी बढ़त

Fri, 13 Mar 2020 06:18 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

ब्रिटेन के भारतवंशी वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने अपने पहले बजट में भारत समेत दूसरे देशों से आने वाले विदेशियों के लिए वीजा महंगा करते हुए अनिवार्य स्वास्थ्य शुल्क में भारी बढ़ोतरी का एलान किया है। इस कदम से भारतीय भी प्रभावित होंगे। इंफोसिस संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद सुनक को पिछले माह वित्तमंत्री बनाया गया था। सुनक ने इमिग्रेशन हेल्थ सरचार्ज (आईएचएस) को 400 पौंड (करीब 38 हजार रुपये) से बढ़ाकर 624 पौंड (करीब 60 हजार रुपये) करने की घोषणा की। 

विज्ञापन


39 वर्षीय सुनक ने संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कामंस में बुधवार को अपने बजट भाषण में कहा, प्रवासी हमारी नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) का लाभ उठाते हैं। हम सभी चाहते भी हैं कि वे ऐसा करते रहे, लेकिन यह भी सही है कि लोग जो कुछ पाते हैं, उसका भुगतान करें। हालांकि, पहले से सरचार्ज है, लेकिन यह लोगों को मिलने वाले लाभ को पूरी तरह नहीं दर्शाता है। इसलिए हम आईएचएस को बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें