फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK-France Ties: प्रवासियों को वापस फ्रांस भेजेगा ब्रिटेन, सैटेलाइट कंपनी में भी करेगा निवेश; जानें अहम समझौते

Thu, 10 Jul 2025 11:09 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन / पेरिस

सार

UK-France Ties: ब्रिटेन और फ्रांस ने दो अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत ब्रिटेन में छोटी नावों से आने वाले कुछ प्रवासियों को फ्रांस वापस भेजा जाएगा। वहीं ब्रिटेन ने ने फ्रांस की सैटेलाइट संचार कंपनी यूटेलसैट में 163.3 मिलियन यूरो निवेश करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों और किएर स्टार्मर - फोटो : ANI / X @Keir_Starmer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन और फ्रांस ने गुरुवार को दो अहम समझौते किए हैं। जिसमें एक एक प्रवासियों को लेकर और दूसरा अंतरिक्ष संचार के क्षेत्र में निवेश को लेकर है। प्रवासियों को लेकर दोनों देशों में जो समझौता हुआ है उसके तहत ब्रिटेन और फ्रांस ने एक पायलट योजना पर सहमति जताई है, जिसके तहत ब्रिटेन में छोटी नावों से आने वाले कुछ प्रवासियों को फ्रांस वापस भेजा जाएगा। यह योजना हर हफ्ते 50 प्रवासियों पर लागू होगी। इसके बदले, ब्रिटेन उतने ही लोगों को स्वीकार करेगा जिनके शरण दावे वैध माने जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Trump: तारीफ के चक्कर में बुरे फंसे ट्रंप, लाइबेरिया के राष्ट्रपति से पूछा- अंग्रेजी कहां से सीखी; जानें मामला

लंदन में बैठक के दौरान हुआ समझौता
यह समझौता ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच लंदन में हुई बैठक के दौरान हुआ। स्टार्मर का मानना है कि यह कदम उन लोगों को हतोत्साहित करेगा जो खतरनाक तरीके से इंग्लिश चैनल पार कर ब्रिटेन आते हैं। ब्रिटिश सरकार को अपने बॉर्डर कंट्रोल को लेकर आलोचना झेलनी पड़ रही थी। सरकार को उम्मीद है कि यह समझौता एक नजीर बनेगा कि अवैध रूप से आने वाले प्रवासियों को वापस भेजा जा सकता है।
विज्ञापन


सैटेलाइट कंपनी में ब्रिटेन का बड़ा निवेश
दूसरे अहम समझौते के तहत, ब्रिटेन सरकार ने फ्रांस की सैटेलाइट संचार कंपनी यूटेलसैट में 163.3 मिलियन यूरो (करीब ₹1,470 करोड़) निवेश करने का एलान किया है। इस निवेश के बाद ब्रिटेन की यूटेलसैट में 10.89% हिस्सेदारी हो जाएगी। यूटेलसैट एक वैश्विक उपग्रह संचार कंपनी है, जिसकी शुरुआत वनवेब के साथ मिलकर 2023 में हुई थी। यह कंपनी निम्न-कक्षा और स्थैतिक कक्षा दोनों में सैटेलाइट सेवाएं देती है। कंपनी का मुख्यालय पेरिस में है और यह 50 से ज्यादा देशों में 1,500 से अधिक लोगों को रोजगार देती है।

यह भी पढ़ें - ट्रंप की 'कैंची' से नासा भी बेहाल: चांद-मंगल जैसे मिशन पर संकट के बादल, खतरे में 2100 वैज्ञानिकों की नौकरी
विज्ञापन


फ्रांस और ब्रिटेन की साझेदारी पर नेताओं के बयान
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक्स पर लिखा, 'हमारे ब्रिटिश मित्रों का धन्यवाद, जो हमारे साथ यूटेलसैट यात्रा में बने हुए हैं! साथ मिलकर हम आगे तक जाएंगे।' वहीं ब्रिटेन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री पीटर काइल ने कहा, 'सैटेलाइट तकनीक से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को 364 अरब यूरो की मदद मिलती है। यह सिर्फ आर्थिक विकास ही नहीं, बल्कि सुरक्षा और संप्रभुता के लिए भी बेहद जरूरी है।' जबकि यूटेलसैट के सह-अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री स्टार्मर और उनकी दूरदृष्टि के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। यह निवेश कंपनी को और अधिक नवाचार और तेज विकास के रास्ते पर ले जाएगा।'

मैक्रों की वैश्विक अपील
पेरिस एयर शो (जून 2025) में इमैनुएल मैक्रों ने भारत, खाड़ी देशों, कनाडा और ब्राजील से भी अपील की थी कि वे यूटेलसैट में निवेश कर स्पेश चैंपियन बनने के इस मिशन में फ्रांस का साथ दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें