ब्रिटेन में आपराधिक गिरोहों द्वारा लोगों की तस्करी एक बड़ा मुद्दा बन गया है। प्रधान मंत्री ऋषि सुनक की सरकार भी कई बार स्पष्ट कह चुकी है कि यह मुद्दा सरकार के लिए प्राथमिक है।
ब्रिटेन के दक्षिणी इंग्लैंड में एक तट के पास एक छोटी नाव डूब गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि इसके लिए बचाव अभियान में हेलीकॉप्टर और जीवनरक्षक नौकाएं तैनात लगाई गई हैं। वहीं ब्रिटेन की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने चार प्रवासियों की मौत के बाद बुधवार को ‘मानव तस्करों के व्यापार मॉडल को नष्ट करने करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
ब्रिटेन में आपराधिक गिरोहों द्वारा लोगों की तस्करी एक बड़ा मुद्दा बन गया है। प्रधान मंत्री ऋषि सुनक की सरकार भी कई बार स्पष्ट कह चुकी है कि यह मुद्दा सरकार के लिए प्राथमिक है। ठंड बढ़ने से इंग्लैंड में तापमान में भारी गिरावट आई है, इसे देखते हुए छोटी नाव पलटने के बाद बुधवार तड़के शुरू हुए ऑपरेशन में लगभग 43 प्रवासियों को जिंदा बचाया गया है।
भारतीय मूल के गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने घटना पर संसद को अपडेट करने के लिए हाउस ऑफ कॉमन्स में एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड को लेकर कहा कि ये वे दिन हैं जिनसे हम डरते हैं। मुद्र के अवैध जहाजों में चैनल को पार करना एक घातक खतरनाक प्रयास है। साथ ही कहा कि हमारे लिए यह सबसे ऊपर है कि हम तस्करों, दुष्ट, संगठित अपराधियों के व्यापार मॉडल को नष्ट करें।
विज्ञापन
ब्रेवरमैन ने आगे संसद में कहा कि इस नई घटना से पता चलता है कि अगले साल पेश किए जाने वाले नए कानून की आवश्यकता क्यों है, जो यह स्पष्ट करेगा कि अगर कोई अवैध रूप से ब्रिटेन आता है, तो उसे यहां रहने में सक्षम नहीं होना चाहिए और उसे हिरासत में लिया जाएगा और तेजी से वापस लौटाया जाएगा।