फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: लंदन में जब्त की गई रूसी अरबपति की 378 करोड़ रुपये की सुपरयाट, प्रतिबंधों के तहत ऐसी पहली कार्रवाई

Tue, 29 Mar 2022 08:18 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटिश अधिकारियों ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के तहत पहली बार लंदन में एक रूसी अरबपति की सुपरयाट जब्त की है। इस सुपरयाट के मालिक का नाम सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के एक अरबपति की सुपरयाट को लंदन में मंगलवार को जब्त कर लिया गया है। यूक्रेन में चल रहे युद्ध को लेकर रूस के खिलाफ ब्रिटेन की सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के तहत किसी रूसी अरबपति की नाव जब्त किए जाने का यह पहला मामला है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) की कॉम्बैटिंग क्लेप्टोक्रेसी सेल ने कहा कि कैनरी व्हार्फ पर खड़ी सुपरयाट पर जब्ती का नोटिस जारी किया गया है। 'फाई' नामक इस सुपरयाट की कीमत 3.8 करोड़ पाउंड (लगभग 377 करोड़ 70 लाख 76 हजार 866 रुपये) बताई जा रही है। 

एजेंसी के इस काम को सेल के अधिकारियों ने तेज गति वाला बताया है। इसमें बॉर्डर फोर्स मैरीटाइम इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भी सहयोग किया। अधिकारियों के अनुसार सुपरयाट के असली मालिक की पहचान की गई और प्रतिबंधों के दायरे में लाने की सिफारिश की गई थी।
विज्ञापन


देश के परिवहन सचिव ग्रांट शैप्स ने कहा कि आज हमने 3.8 करोड़ पाउंड कीमत वाली एक सुपरयाट जब्त कर ली है। उन्होंने कहा कि रूस के एक आइकन की शक्ति और संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई के रूप में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सख्त चेतावनी दी है।

शैप्स ने आगे कहा कि फाई को जब्त करके एक बार फिर साबित किया गया है कि हम उन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त संभव कार्रवाई करेंगे जो अपने रूस संबंधों से लाभ कमाना चाहते हैं। बता दें कि इस सुपरयाट के मालिक का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

बता दें कि फाई नाम की इस सुपरयाट का निर्माण प्रतिष्ठित जहाज निर्माता रॉयन हुइसमैन ने किया है। यह इस कंपनी की तीसरी सबसे बड़ी नाव है। इस सुपरयाट में एक विशाल वाइन सेलर और ताजे पानी का एक स्विमिंग पूल भी है। इस नाव के स्विमिंग पूल का पेटेंट भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें