फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-7: रूस को सबक सिखाने की तैयारी में ब्रिटेन, यूक्रेन का हमदर्द बन हीरों के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला

Fri, 19 May 2023 08:08 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की सोमवार को रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए नए हथियार हासिल करने के लक्ष्य से यूरोपीय देशों के दौरे पर गए थे। इस दौरान ब्रिटेन ने यूक्रेन को लंबी दूरी के हमले वाले ड्रोन देने का वादा किया।
विज्ञापन
Rishi Sunak - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल से अधिक समय से हो गया है। युद्ध को रोकने के लिए कई देशों ने रूस पर कड़ी पाबंदियां भी लगाईं, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। अब यूक्रेन का हमदर्द ब्रिटेन भी बन गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूक्रेन के समर्थन में रूस के हीरे सहित कई सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।

आइए जानते हैं कि ब्रिटेन और किन सामान के आयातों पर लगाएगा रोक-

विज्ञापन

सुनक ने रूस की हीरे, तांबे, एल्यूमीनियम समेत कई धातुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है। इतना ही नहीं, ब्रिटेन के निशाने पर ऊर्जा, धातु और शिपिंग उद्योगों से जुड़े लोगों के अलावा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मिलिट्री इंडस्ट्रियल एरिया से अतिरिक्त 86 लोग और कंपनियां भी हैं।

जी-7 भागीदारों के साथ काम करने की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का कहना है कि उनमें मौजूदा प्रतिबंधों के प्रभाव को कम करने के लिए क्रेमलिन का समर्थन करने वाले लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन जी-7 भागीदारों के साथ सभी प्रकार के प्रतिबंधों से निपटने के लिए काम कर रहा है।

विज्ञापन


ब्रिटेन ने यूक्रेन से किया था वादा

गौरतलब है, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की सोमवार को रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए नए हथियार हासिल करने के लक्ष्य से यूरोपीय देशों के दौरे पर गए थे। इस कड़ी में जेलेंस्की ब्रिटेन पहुंचे थे। इस दौरान उनकी सुनक से मुलाकात हुई। ब्रिटेन ने यूक्रेन को लंबी दूरी के हमले वाले ड्रोन देने का वादा किया।

जी-7 में ये देश शामिल

बता दें कि जापान, अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा और इटली के नेताओं ने आज यानी 19 मई को हिरोशिमा में अपने ग्रुप ऑफ सेवन (जी-7) शिखर सम्मेलन की शुरुआत की। कहा जा रहा है कि जी-7 देश शिखर सम्मेलन में रूस पर कड़े प्रतिबंधों की घोषणा कर सकता है। 

अमेरिका भी करेगा मदद

रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की मदद के लिए ब्रिटेन के साथ ही अमेरिका ने भी हाथ बढ़ाने का निर्णय लिया है। जी-7 में रूस के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए अमेरिका तैयार है। उसके एक अधिकारी का कहना है कि वह पहले भी रूस पर कई कार्रवाई कर चुके हैं। अब अमेरिका रूस की लगभग 70 कंपनियों और संगठनों को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें