फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन के शाही परिवार तक पहुंचा कोरोना वायरस, प्रिंस चार्ल्स हुए संक्रमित

Wed, 25 Mar 2020 04:35 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रिंस चार्ल्स (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में आम लोगों के साथ ही नेता, फिल्मी सितारे और बड़ी हस्तियां भी आ रही हैं। इसी कड़ी में ब्रिटेन के शाही परिवार का नाम भी जुड़ गया है। ब्रिटेन की मीडिया के अनुसार प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। 

विज्ञापन

 


क्लेरेंस हाउस कार्यालय ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (71) में हल्के लक्षण दिखाए दिए हैं और उनकी तबीयत अब ठीक है। टेलीग्राफ की खबर के अनुसार चार्ल्स की पत्नी कैमिला (72) की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दोनों स्कॉटलैंड में अलग थलग रह रहे हैं।

खबर में कहा गया है , 'एबरडीनशर में नेशनल हेल्थ सर्विस ने उनकी जांच की।' ब्रिटेन में इस जानलेवा वायरस से अभी तक आठ हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


 


ब्रिटेन सरकार तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर चुकी है पर अब इसके लागू करने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि मंगलवार को देश की भूमिगत ट्रेनें पूरी तरह से भरी देखी गईं। हालांकि इन ट्रेनों की सेवाओं में कटौती की गई है लेकिन मुसाफिरों पर इसका असर पड़ता नहीं दिख रहा है। 

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कम से कम 21 दिनों के लिए, लोगों की आवाजाही में कमी लाने के मकसद से कुछ उपायों का एलान किया था। जॉनसन ने लोगों से कहा था कि वे घर में ही रहें और पुलिस को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए थे। अब यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि जॉनसन ने ये जो एलान किया था, वह अपने आप में स्पष्ट नहीं था। 

लोग पुलिसकर्मियों से ये सवाल पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या करने या नहीं करने की इजाजत है। यातायात मंत्री गेंट शाप्पे ने सोमवार को स्थिति और स्पष्ट करते हुए कहा था कि सलाह एकदम साफ है कि, घर पर रहें। देश की मोबाइल फोन सेवाएं अब जॉनसन की बात को संदेश के रूप में लोगों तक पहुंचा रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें