फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: लीस्टर मेयर पद की रेस में दो भारतीय मूल के नेता, पद को खत्म करने की ही उठी मांग

Sun, 09 Apr 2023 03:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

मेयर पद की प्रत्याशी रीता पटेल खुद मेयर पद को खत्म करने के पक्ष में हैं और उन्होंने वादा किया है कि अगर वह मेयर चुनी जाती हैं तो वह सबसे पहला काम इस पद को खत्म करने का करेंगी। 
विज्ञापन
लीस्टर मेयर पद के उम्मीदवार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के लीस्टर शहर के मेयर पद की रेस में भारतीय मूल के दो व्यक्ति शामिल हैं। ब्रिटेन में अगले महीने स्थानीय चुनाव होने हैं। जिनके लिए लीस्टर शहर से कंजर्वेटिव पार्टी की तरफ से भारतीय मूल के संजय मोधवाडिया मेयर पद के उम्मीदवार हैं। वहीं लेबर पार्टी की पूर्व पार्षद रीता पटेल भी इस बार मेयर पद की रेस में हैं। हालांकि वह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगी। रीता पटेल रुशे मीड इलाके से पार्षद हैं। वहीं संजय मोधवाडिया नॉर्थ एविंगटन से पार्षद हैं। 

विज्ञापन


मेयर पद को खत्म करने की हो रही मांग
बता दें कि लीस्टर में मेयर पद को ही खत्म करने की मांग उठ रही है। बता दें कि लीस्टर शहर में कई लोग मांग कर रहे हैं कि मेयर पद को खत्म किया जाए और उसकी जगह काउंसिल लीडर सिस्टम को शुरू किया जाए। लोगों का मानना है कि लीडर काउंसिल की व्यवस्था ज्यादा लोकतांत्रिक और जवाबदेय है। मेयर पद की प्रत्याशी रीता पटेल खुद मेयर पद को खत्म करने के पक्ष में हैं और उन्होंने वादा किया है कि अगर वह मेयर चुनी जाती हैं तो वह सबसे पहला काम इस पद को खत्म करने का करेंगी। 

ये भी पढ़ें- Coronation: किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक की आमंत्रण सूची में भारतीय मूल की शेफ का नाम, बकिंघम पैलेस ने की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संजय मोधवाडिया एक बिजनेसमैन हैं और उनका जोर मेड इन लीस्टर ब्रांड बनाने पर है ताकि दुनियाभर में लीस्टर की छवि को बेहतर बनाया जा सके। लीस्टर के मौजूदा मेयर पीटर सोल्सबे ने रीता पटेल के लेबर पार्टी से निकाले जाने पर निराशा जाहिर की। बता दें कि रीता पटेल उन चार पार्षदों में शामिल हैं, जिन्होंने बीते महीने मेयर पद को खत्म करने का समर्थन करने के लिए छह महीने के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। पीटर सोल्सबे बीते 12 सालों से लीस्टर के मेयर पद पर काबिज हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें