ब्रिटेन में इस्लामोफोबिया की परिभाषा पर बहस हो रही है। विपक्षी राजनीतिक दल ने प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से कहा है कि वे इस्लामोफोबिया को परिभाषित करने की योजना को रद्द करें। विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी ने इस्लामोफोबिया की आधिकारिक परिभाषा की सरकारी योजना को रद्द करने की मांग की है।
ब्रिटेन में इस्लामोफोबिया को लेकर बहस छिड़ी है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इसे आधिकारिक तौर पर परिभाषित करने की योजना बना रहे हैं। इसी बीच विपक्षी राजनीतिक दल- कंजर्वेटिव पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को इस्लामोफोबिया को परिभाषित करने की योजना को रद्द करना चाहिए। विपक्ष को डर है कि ऐसा करने से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और गलत कामों के खिलाफ कार्रवाई पर प्रतिबंध लग जाएगा।
विज्ञापन
'झूठे लेबल' ने पाकिस्तानी मूल के पुरुषों से जुड़ी जांच में अड़चन पैदा की
ब्रिटेन की शैडो न्याय सचिव रॉबर्ट जेनरिक ने कहा कि इस्लामोफोबिया के "झूठे लेबल" ने पाकिस्तानी मूल के पुरुषों से जुड़ी जांच में अड़चन पैदा की है। उन्होंने कहा कि एजेंसियां बच्चों के शोषण वाले ग्रूमिंग गिरोह घोटाले की जांच कर रही हैं, लेकिन इस्लामोफोबिया की परिभाषा के कारण इसमें समस्याएं आ रही हैं।
क्या मुस्लिम विरोधी भेदभाव को लेकर औपचारिक परिभाषा?
इस्लामोफोबिया परिभाषित करने की योजना रद्द करने की विपक्षी दलों की मांग ऐसे समय में सामने आई है जब डेली टेलीग्राफ अखबार ने लेबर पार्टी की सरकार से जुड़ी रिपोर्ट प्रकाशित की। खबर में दावा किया गया है कि सरकार मुस्लिम विरोधी भेदभाव को लेकर औपचारिक परिभाषा तैयार करने पर विचार कर रही है। इस पर न्याय सचिव जेनरिक ने कहा, "सरकार को इस्लामोफोबिया की इतनी गलत परिभाषा की अपनी योजना को छोड़ देना चाहिए।"