फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain Quarantine: होटल क्वारंटीन का खर्च बचाने के लिए सरकार को दे रहे चकमा, रास्ता बदलकर पहुंचे ब्रिटेन

Sat, 08 May 2021 11:55 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन में कुछ देशों पर हवाई यात्रा को लेकर सख्त प्रतिबंध लगा रखे हैं, जिसके मद्देनजर उन देशों से ब्रिटिश नागरिकों को स्वदेश वापस लौटने पर होटल में क्वारंटीन करना पड़ रहा है। ये बहुत महंगा पड़ रहा है, इसलिए लोगों ने इससे बचने के लिए बीच का रास्ता निकाल लिया है।
विज्ञापन
होटल क्वारंटीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों में भी कोरोना से स्थिति बेहाल है। कोरोना वायरस के नए स्वरूप को देखते हुए ब्रिटेन ने कई देशों को रेड लिस्ट में शामिल कर दिया है। रेड लिस्ट यानी कि इन देशों से गैर ब्रिटिश नागरिकों के आने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


अगर कोई ब्रिटिश नागरिक इन देशों से आता भी है तो उसे पहले 14 दिन का होटल क्वारंटीन करना होगा, जिसमें दो से चार लाख रुपये का खर्च आता है। अब कुछ लोगों ने इससे बचने का रास्ता ढूंढ निकाला है। ब्रिटेन के एक नागरिक मोहम्मद साद अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के लिए पाकिस्तान गए थे।

लेकिन जैसे ही मोहम्मद साद पाकिस्तान से लौटने लगे तो ब्रिटेन ने पाकिस्तान को अपनी रेड लिस्ट में डाल दिया था। इसके बाद मोहम्मद साद तुर्की से होते हुए ब्रिटेन पहुंचे। बता दें कि भारत समेत 40 देशों को ब्रिटेन ने रेड लिस्ट में डाला है, ये वो देश हैं जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इनमें पाकिस्तान, ब्राजील, यूएई और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


नए नियमों के मुताबिक, यहां से आने वाले गैर ब्रिटिश नागरिकों पर पूरी तरह से रोक है और अगर ब्रिटिश नागरिक इन देशों से आएंगे तो उन्हें 10 दिन के लिए होटल में क्वारंटीन में रहना होगा और इसका खर्च भी खुद उठाना होगा। ये खर्च करीब दो से चार लाख रुपये का है। इससे बचने के लिए ही मोहम्मद साद जैसे लोग बीच का रास्ता अपना रहे हैं। 

अब ये लोग उन देशों से आ रहे हैं, जो रेड लिस्ट में शामिल नहीं है। ग्रीन लिस्ट वाले देशों से आने वाले ब्रिटिश नागरिकों को इस नियम से छूट है लेकिन घर में 10 दिन क्वारंटीन रहना जरूरी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा यात्री भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश से पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें