फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: स्थानीय निकाय चुनाव में बोरिस जॉनसन की पार्टी को झटका, हाथ से निकले तीन गढ़

Fri, 06 May 2022 11:54 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

लंदन के वेंड्सवर्थ पर 1978 से कंजरवेटिव पार्टी का कब्जा था, लेकिन यह इस बार हाथ से निकल गई। विपक्षी लेबर पार्टी को वेस्टमिनिस्टर जिला निकाय में पहली बार जीत मिली है।
विज्ञापन
बोरिस जॉनसन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड की 140 स्थानीय निकाय सीटों (32 स्कॉटलैंड और 22 वेल्स) पर हुए चुनाव में प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन की कंजरवेटिव पार्टी को झटका लगा है। लंदन की तीन ऐसी सीटें हाथ से निकल गई हैं, जिन पर हमेशा उसका कब्जा था। माना जा रहा है कि लगातार स्कैंडलों में फंस रहे जॉनसन को वोटरों ने सबक सिखाया है।

विज्ञापन


लंदन के वेंड्सवर्थ पर 1978 से कंजरवेटिव पार्टी का कब्जा था, लेकिन यह इस बार हाथ से निकल गई। विपक्षी लेबर पार्टी को वेस्टमिनिस्टर जिला निकाय में पहली बार जीत मिली है। ज्यादातर सरकारी कार्यालय यहीं हैं। 1964 में गठित बर्नेट भी कंजरवेटिव पार्टी ने गंवा दिया। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर ने कहा, वाकई रिजल्ट शानदार हैं। 2019 के आम चुनाव के नतीजों के बाद यह हमारी वापसी है। 

वेस्ट लंदन में जॉनसन ने कहा, देश के कई हिस्सों में हमें मुश्किल हुई, लेकिन कई अन्य इलाकों में कंजरवेटिव पार्टी आगे बढ़ी। सरकार देश में महंगाई कम करने की लोगों की मांग पर ध्यान देगी। लंदन के मेयर रह चुके जॉनसन का समर्थन देश के दक्षिणपूर्वी हिस्से में घटा है। उनके समर्थकों ने कहा, यह किसी नेता को सत्ता से बाहर करने के लिए उपयुक्त समय नहीं है। उन्हें अर्थव्यवस्था संभालने के लिए समय मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें