फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक उड़ान: भारत की शिरिषा समेत पांच साथियों संग अंतरिक्ष छूकर लौटे ब्रेनसन

Mon, 12 Jul 2021 04:44 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ट्रथ ऑर कॉन्सीक्वेंसेज (न्यू मैक्सिको)।

सार

  • अंतरिक्ष पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगी करीब एक घंटे की यह उड़ान
  • जेफ बेजोस भी अपनी कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड यान से 20 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगे
विज्ञापन
शिरिषा बांदला अपने साथियों के साथ - फोटो : Twitter@ncbn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यू मैक्सिको का यह शहर अपने नाम के मुताबिक ही ‘सच या नतीजे’ के रूप में रविवार को इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।

विज्ञापन


ब्रिटिश अरबपति और वर्जिन समूह के संस्थापक रिचर्ड ब्रेनसन भारतवंशी एयरोनॉटिकल इंजीनियर शिरिषा बांदला समेत पांच सहयोगियों के साथ वर्जिन गैलेक्टिक वीएसएस यूनिटी रॉकेट विमान के जरिये अंतरिक्ष छूकर सुरक्षित लौट आए। भारतीय समयानुसार उनका यह विमान न्यू मैक्सिको के ही एक प्रक्षेपण केंद्र स्पेसपोर्ट पर रात करीब 9:12 बजे लौट आया।

इससे पहले 71 साल के ब्रेनसन अपने पांच सहयोगियों के साथ भारतीय समयानुसार रात 8:10 बजे अंतरिक्ष की ऐतिहासिक उड़ान पर रवाना हुए। वैसे तो यह उड़ान करीब एक घंटे की थी, मगर अंतरिक्ष पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित मानी जा रही है।
विज्ञापन


उड़ान के वक्त 500 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने ब्रेनसन और उनके साथियों को कामयाब सफर के लिए सलामी दी। इस भीड़ में ब्रेनसन की पत्नी, बच्चे और नाती-नातिन भी थे। रॉकेट विमान को शाम 6:30 बजे उड़ान भरनी थी, मगर खराब मौसम की वजह से लॉन्चिंग का वक्त डेढ़ घंटे आगे बढ़ाया गया था। इस यात्रा में ब्रेनसन के चालक दल के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी थे। 

जन्मदिन से एक हफ्ता पहले ही कामयाबी
उड़ान से पहले ब्रेनसन ने कहा कि मैं अगले साल अंतरिक्ष पर्यटन को अनुमति देने से पहले बतौर यात्री इस अनुभव का आकलन करना चाहता हूं। ब्रेनसन ने यह कामयाबी तब हासिल की है, जब उनका अगले हफ्ते यानी 18 जुलाई को 71वां जन्मदिन है।

88 किमी ऊंचाई पर अंतरिक्ष के सिरे पर पहुंचा, महसूस की भारहीनता
योजना के मुताबिक ब्रेनसन और उनके साथी जिस रॉकेट विमान से गए, वह पहले मूल यान व्हाइट नाइट टू से करीब 13 किमी की ऊंचाई पर अलग हुआ। जहां उसे अपने रॉकेट इंजन से तेज रफ्तार पाने के लिए ऊर्जा मिली। इसके बाद यह विमान धरती के वातावरण को छोड़कर 88 किमी की ऊंचाई तक पहुंचा, जहां सभी ने अंतरिक्ष की भारहीनता को महसूस किया। इसके बाद यह यान धरती पर लौट आया। 

नौ दिन बाद अब बेजोस की बारी
ब्रेनसन के बाद एक और अरबपति जेफ बेजोस भी अपनी कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड यान से 20 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगे। बेजोस ने पश्चिमी टेक्सास से अपने लॉन्च की तारीख 20 जुलाई चुनी है ,जो चंद्रमा पर अपोलो 11 के उतरने की 52वीं सालगिरह होगी।

तमिलनाडु से है ब्रैनसन का पैतृक रिश्ता
बाहरी अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अरबपति बनकर इतिहास रचने वाले ब्रिटिश उद्यमी रिचर्ड ब्रैनसन का भारत से भी अनूठा रिश्ता है। 71 वर्षीय ब्रैनसन के पूर्वजों की जड़ें तमिलनाडु के कडलोर से जुड़ी थीं।

मुंबई-पुणे के बीच हाइपरलूप नेटवर्क तैयार करने के लिए महाराष्ट्र सरकार से करार कर चुकी वर्जिन कंपनी के मालिक ब्रैनसन ने दिसंबर, 2019 में एक डीएनए टेस्ट के बाद खुलासा किया था कि उनके पिता की भारतीय मूल की परदादी आरिया कडलोर की निवासी थीं।

उन्होंने वर्ष 1793 में वह शादी कर ब्रैनसन के परिवार में आ गई थीं, लेकिन उनके मायके के लोग आज भी कडलोर में रहते हैं। ब्रैनसन इस कारण खुद को भारतीय मूल का उद्योगपति मानते हैं। ब्रैनसन के मुताबिक, हर बार जब मैं किसी भारतीय से मिलता हूं, तो मैं कहता हूं कि हो सकता है हम रिश्तेदार हों।

विज्ञापन

बड़ी कमाई की योजना- हर टिकट के दो करोड़ रुपये

वीएसएस यूनिटी की यह 22वीं उड़ान थी, लेकिन अंतरिक्ष में इसका चौथा प्रक्षेपण था। ब्रेनसन की यह उड़ान यों ही नहीं है। इसके पीछे बड़ी कमाई करने की योजना है। उनकी कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक ने अंतरिक्ष जाने में रुचि रखने वाले अमीर उपभोक्ताओं से वादा किया है वह उन्हें अंतरिक्ष की दुनिया का रोमांच महसूस कराएगी।

कई ने पहले ही कंपनी के साथ करीब दो करोड़ रुपये प्रति सीट पर अंतरिक्ष की यात्राएं आरक्षित कर ली हैं। यदि किसी ने वर्जिन गैलेक्टिक के साथ यात्रा की बुकिंग की है तो उसे 2022 की शुरुआत में अंतरिक्ष में उड़ान भरने का मौका मिल सकता है।

2030 तक 22,500 करोड़ का होगा अंतरिक्ष पर्यटन का सालाना बाजार
ब्रेनसन की कंपनी की तैयारी 2022 से हर हफ्ते लोगों को अंतरिक्ष तक ले जाने की है। 2004 में स्थापित वर्जिन गैलेक्टिक की 2022 से व्यावसायिक उड़ान के लिए अब तक 600 से ज्यादा लोग बुकिंग करा चुके हैं। स्विट्जरलैंड के निवेशक बैंक यूबीएस ने अनुमान लगाया है कि 2030 तक अंतरिक्ष पर्यटन बाजार सालाना करीब 22,500 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

सपने देखने वाली नई पीढ़ी को अंतरिक्ष यात्री बनाएंगे: ब्रेनसन
रिचर्ड ब्रेनसन ने कहा कि 'यह जिंदगी का यादगार अनुभव है। हम सभी के लिए अंतरिक्ष को और अधिक सुलभ बनाने के लिए यहां हैं। हम सपने देखने वालों की अगली पीढ़ी को आज और कल के अंतरिक्ष यात्रियों में बदलना चाहते हैं। हम सभी ने इस उड़ान से असाधारण अनुभव किया है। हमें और भी अच्छा लगेगा, जब आप में से कई और यह उपलब्धि हासिल करेंगे। यदि आपने कभी एक सपना देखा था, तो अब इसे बनाने का समय है। यह सच हो हो रहा है। मैं एक नए अंतरिक्ष युग की शुरुआत में आपका स्वागत है कहकर अपनी बात समाप्त करना चाहता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें