फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील: हिचकियों से परेशान राष्ट्रपति बोलसोनारो अस्पताल में भर्ती

Fri, 16 Jul 2021 01:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, रियो दी जेनेरियो।

सार

राष्ट्रपति कार्यालय ने शुरुआती बयान में कहा था कि बोलसोनारो (66) को राजधानी ब्रासीलिया के ‘आर्म्ड फोर्सेस हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया था और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को पिछले 10 दिन से लगातार हिचकियां आने के बाद जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। डॉक्टरों का कहना है कि यह आंतों में कुछ परेशानियों की वजह से हो रहा है और इसके लिए सर्जरी करने की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन बाद में उन्होंने तत्काल सर्जरी ना करने की बात कही।

विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय ने शुरुआती बयान में कहा था कि बोलसोनारो (66) को राजधानी ब्रासीलिया के ‘आर्म्ड फोर्सेस हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया था और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं।

चिकित्सक उनकी हिचकियों की समस्या का इलाज कर रहे हैं। लेकिन कुछ घंटे बाद एक अन्य बयान में कार्यालय ने कहा कि 2018 में राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान बोलसोनारो के पेट पर वार किए जाने के बाद उनका इलाज करने वाले सर्जन ने उन्हें साओ पाओलो में भर्ती कराने का फैसला किया है। वहां उनकी और जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें