फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brazil: ब्राजील के उच्च न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार किसी को लैंगिक तौर पर तटस्थ घोषित किया

Thu, 08 May 2025 08:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो

सार

पैनल में शामिल जजों ने भी इस मामले को नाटकीय बताया, लेकिन ये भी माना कि याचिकाकर्ता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाकी जज भी इस बात से सहमत हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के एक उच्च न्यायालय ने एतिहासिक फैसला सुनाते हुए एक व्यक्ति को लैंगिक तौर पर तटस्थ घोषित किया है। मतलब न उसे पुरुष माना जाएगा और न ही महिला। हालांकि उच्च न्यायालय के इस फैसले की समीक्षा हो सकती है। यह फैसला ब्राजील के ब्रासीलिया के सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस ने बुधवार को सुनाया। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जिस व्यक्ति ने यह मांग की थी, वह अपने जन्म प्रमाण पत्र पर लिंग तटस्थ पदनाम चाहता था। याचिका दायर करने वाला व्यक्ति पहले महिला था, लेकिन लिंग परिवर्तन कराकर वह पुरुष बन गया। ऐसे में पहले उसने खुद को पुरुष के रूप में वर्णित करने की मांग की, लेकिन कुछ साय बाद उसे पछतावा हुआ तो उसने अदालत से अपील की कि उसे लैंगिक तौर पर तटस्थ घोषित किया जाए। पैनल में शामिल जजों ने भी इस मामले को नाटकीय बताया, लेकिन ये भी माना कि याचिकाकर्ता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाकी जज भी इस बात से सहमत हुए। फिलहाल ब्राजील की उच्च न्यायालय ने इस मामले को सील कर दिया है। इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- New Pope:  सिस्टिन चैपल की चिमनी से निकलता दिखा काला धुआं; पहले कॉन्क्लेव वोट में नहीं हुआ पोप का चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें