अर्जेंटीना के जंगलों में आग से 5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र खाक
अर्जेंटीना के कोरींटेस प्रांत के जंगलों की आग ने भीषण तबाही मचा दी है। आग से 5 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र खाक हो चुका है। यह आग एक हफ्ते से धधक रही है। खाक हुआ क्षेत्र प्रांत के कुल वन क्षेत्र का 6 फीसदी है। बताया गया है भीषण गर्मी और सूखा पड़ने से देश में जंगलों की आग सुलग रही है। इसे काबू करने में वन विभाग भी नाकाम हो रहा है।
अमेरिका में विमान हादसा, नाबालिग समेत आठ लोगों की मौत
अमेरिका में नॉर्थ कैरोलीना के तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एक छोटे विमान में सवार चार किशोर समेत आठ लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि मारे गए लोगों में एक नाबालिग भी शामिल था।।
कार्टेरेट काउंटी के शेरिफ की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाला पायलट और अन्य सभी यात्री नॉर्थ कैरोलीना के निवासी थे। इसके मुताबिक, मृतकों की उम्र 15 से 67 वर्ष के बीच थी। फिलहाल हादसे का कारण नहीं बताया गया है लेकिन विमान के नीचे गिरने के बाद आसपास के क्षेत्र को भी इसने अपनी चपेट में ले लिया।