फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ब्रेन इम्प्लांट तकनीक नई उम्मीद: आवाज खो चुके मरीज फिर बोलेंगे, गुनगुनाएंगे गाने भी; जानें कैसे मिली कामयाबी

कैरोलिन जॉनसन, द न्यूयॉर्क टाइम्स,वाशिंगटन। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 06:07 AM IST

सार

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, डेविस के शोधकर्ताओं ने ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस तकनीक की मदद से आवाज खो चुके एएलएस मरीज को बोलने और गाने में सक्षम बनाया है। शोधकर्ताओं ने 58 वर्षीय एक प्रशिक्षित गायिका के दिमाग में 384 इलेक्ट्रोड लगाए। एआई और ब्रेन इम्प्लांट से लैस यह सिस्टम दिमाग के संकेतों को आवाज और संगीत के सुरों में बदलता है। इससे मरीज अपनी भावनाएं जाहिर करने, सवाल पूछने और गाने के सुर लगाने में सफल रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एआई।


एआई और ब्रेन इम्प्लांट के मेल से बनी यह तकनीक दिमाग के संकेतों को सीधे स्वाभाविक आवाज और संगीत के सुरों में बदलती है। यह खोज एएलएस जैसी गंभीर बीमारी से लकवाग्रस्त हो चुके मरीजों को भावनाओं और लय के साथ संवाद करने की नई ताकत दे रही है। शोधकर्ताओं ने एएलएस के कारण अपनी आवाज खो चुकीं 58 वर्षीय एक प्रशिक्षित गायिका के दिमाग के उस हिस्से में 384 इलेक्ट्रोड लगाए, जो बोलने की क्षमता को नियंत्रित करता है। इस सिस्टम की मदद से वह न केवल अपनी आवाज के उतार-चढ़ाव (पिच) से खुशी जाहिर करने और सवाल पूछने में सफल रहीं, बल्कि उन्होंने संगीत के सुर भी लगाए। अपनी आवाज वापस सुनकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।


एएलएस में नष्ट होने लगती हैं तंत्रिका कोशिकाएं 

एएलएस (एमयोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस) एक गंभीर और दुर्लभ तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारी है। इसे मोटर न्यूरॉन डिजीज या लू गेहरिग रोग के नाम से भी जाना जाता है। बीमारी में दिमाग और रीढ़ की हड्डी की वे खास तंत्रिका कोशिकाएं (मोटर न्यूरॉन्स) धीरे-धीरे नष्ट होने लगती हैं, जो शरीर की मांसपेशियों को काम करने का संदेश भेजती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next