फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब मामला: झगड़े में बॉयफ्रेंड को मोबाइल फेंककर मारा, हुई मौत

Fri, 24 Sep 2021 08:42 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

इस लड़की का कहना है कि उसने आत्मरक्षा में फोन फेंका था। पहले बॉयफ्रेंड ने उसके ऊपर पर हमला किया था।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक लड़की पर मोबाइल फेंककर अपने बॉयफ्रेंड की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की ने बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद अपना मोबाइल फोन फेंक कर उसके सिर पर मार दिया था जिससे उसकी मौत हो गई। मामला अर्जेंटीना का है। 

विज्ञापन


इस लड़की ने इसे लेकर अपनी सफाई दी है। उसका कहना है कि उसने आत्मरक्षा में फोन फेंका था। पहले बॉयफ्रेंड ने उसके ऊपर पर हमला किया था। 

'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेंटीना की 22 साल की रोक्साना एडेलिना लोपेज ने अपने 23 वर्षीय बॉयफ्रेंड लुइस ग्वांटे के सिर पर मोबाइल दे मारा। इससे पहले ग्वांटे ने उसके चेहरे पर मारा था। लोपेज का कहना है कि उसने आत्मरक्षा में लुइस पर मोबाइल फेंका था। 

बाद में मोबाइल फोन की चोट से ग्वांटे की जान चली गई। बताया गया कि मोबाइल की चोट से ग्वांटे को पहले तो सिरदर्द और बेचैनी हुई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। चोट गंभीर साबित हुए और उसका ऑपरेशन हुआ, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।  
विज्ञापन


अप्रैल में हुई इस घटना को लेकर लुइस की मां ने पुलिस में लोपेज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद लोपेज पर केस दर्ज हुआ और उस पर लुइस की हत्या का केस चलाया गया।    
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें