फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boston: बॉस्टन की मेयर वु को ईमेल भेजना पड़ा भारी, अब मांग रहीं सबसे माफी; जानें पूरा मामला

Fri, 15 Dec 2023 10:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बॉस्टन

सार

पहले सभी 13 परिषद सदस्य को ईमेल के जरिए आमंत्रण भेजा गया। बाद में श्वेत सदस्यों को जानकारी दी गई कि उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है। विविधता का जश्न मनाने के इरादे से उठाया गया यह कदम उल्टा पड़ गया और भेदभाव को लेकर बहस छिड़ गई। 
विज्ञापन
Michelle Wu - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉस्टन की मेयर मिशेल वु गलती से भेजे गए ईमेल को लेकर मुश्किलों में पड़ गई हैं। सिटी हॉल में आयोजित हॉलिडे पार्टी में श्वेत परिषद के सदस्यों को नहीं बुलाने पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर जमकर उनकी आलोचना हो रही है। 

विज्ञापन


इसलिए पड़ी मुसीबतों में
रिपोर्ट के अनुसार, पहले सभी 13 परिषद सदस्य को ईमेल के जरिए आमंत्रण भेजा गया। बाद में श्वेत सदस्यों को जानकारी दी गई कि उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है। विविधता का जश्न मनाने के इरादे से उठाया गया यह कदम उल्टा पड़ गया और भेदभाव को लेकर बहस छिड़ गई। 

यह था ईमेल
मेयर मिशेल वू के लिए नगर परिषद संबंधों के निदेशक डेनिस डोसांतोस ने परिषद के सदस्यों को आमंत्रित करने के लिए एक ईमेल भेजा था, जिसमें लिखा था, 'मैं मेयर मिशेल की ओर से आप सभी और हॉलिडे पार्टी के लिए निर्वाचित लोगों को 13 दिसंबर की शाम साढ़े पांच बजे आमंत्रित करता हूं।' 
विज्ञापन


15 मिनट बाद वापस
ईमेल भेजने के करीब 15 मिनट बाद ही सभी श्वेत सदस्यों से निमंत्रण वापस ले लिए गए थे। मेयर वू ने पत्रकारों से कहा, 'हमने सभी के साथ व्यक्तिगत बातचीत की ताकि लोग समझ सकें कि यह वास्तव में एक गलती थी।'

मेयर ने दी सफाई
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि एक समय पर हम सबसे ऐसी गलती हो चुकी है। मेरा मकसद हमेशा ऐसा शहर बनाने में रहा है, जो हमारे मूल्यों के लिए जीता है। हम फिर से एक ऐसा शहर बन सकते हैं, जहां सब एक साथ खड़े हो सकते हैं।'

उन्होंने कहा, "मैं हॉलिडे पार्टी के बारे में अपने पिछले ईमेल के लिए माफी मांगना चाहती थी। मैंने गलती से सबको भेज दिया और इसके लिए सबसे माफी मांगी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें