ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : twitter.com/BorisJohnson
ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को गर्व का क्षण घोषित करते हुए कोविड-19 के साथ जीने की अपनी योजना पर यूके कैबिनेट को जानकारी दी। इस योजना में महामारी से जुड़े सभी कानूनी प्रतिबंधों की समाप्ति को चिन्हित किया जाएगा। जॉनसन ने स्वीकार किया कि हालांकि महामारी खत्म नहीं हुई है, लेकिन टीकों के कारण देश ने सामान्य स्थिति की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है।
डाउनिंग स्ट्रीट से अपने अंतिम कोविड-19 समाचार सम्मेलनों में से एक को संबोधित करने से पहले जॉनसन की ओर से कोरोना वायरस परीक्षण, अनिवार्य सेल्फ-आइसोलेशन मानदंडों से संबंधित अगले चरणों के कदमों पर संसद को जानकारी देने की उम्मीद है।
जॉनसन बोले, इतिहास के सबसे कठिन दौर में देश
जॉनसन ने सोमवार को घोषणाओं से पहले कहा कि आज हमारे देश के इतिहास के सबसे कठिन दौर में रहने के बाद गर्व का क्षण होगा क्योंकि हम कोविड के साथ रहना सीखना शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएचएस के प्रयासों के बिना यह संभव नहीं होगा, जिन्होंने अभूतपूर्व गति से वैक्सीन कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। हमारे वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों ने आम जनता अपनी और अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। महामारी खत्म नहीं हुई है, लेकिन अविश्वसनीय वैक्सीन कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद। हम अब सामान्य स्थिति में लौटने की दिशा में एक कदम करीब हैं और अंत में लोगों को अपनी और दूसरों की रक्षा करते हुए उनकी स्वतंत्रता वापस कर रहे हैं।
डाउनिंग स्ट्रीट ने सप्ताहांत में पुष्टि की थी कि कोविड-19 महामारी से जुड़े कानूनी प्रतिबंध कुछ दिनों के भीतर समाप्त होने की उम्मीद है। देश का कोविड-19 कानून मार्च 2020 में देश की स्वास्थ्य सेवा को संकट से निपटने में मदद करने के लिए लागू किया गया था। पिछले साल तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट के सामने आने के बाद इनडोर सभाओं, क्षेत्रीय स्तरीय प्रणालियों के साथ-साथ 'प्लान बी' उपायों के तहत प्रतिबंध लगाए गए थे।