फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड ने भारत से कमाए 800 करोड़, बॉलीवुड ने अकेले चीन से निकाले 1300 करोड़ रुपये

Sun, 31 Mar 2019 02:51 PM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग
विज्ञापन
चीन में बॉलीवुड की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बॉलीवुड को अपनी फिल्मों के लिए चीन के रूप में नया बाजार मिला है। जहां से न केवल अन्य देशों की तुलना में कमाई ज्यादा हो रही है वहीं प्रचार को लेकर ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2018 में जहां हॉलीवुड ने भारत से फिल्मों के जरिए 800 करोड़ रुपये कमाए, वहीं बॉलीवुड ने केवल चीन से ही 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह केवल एक बानगी है कि भारतीय फिल्मों का बाजार कितना बड़ा है।

विज्ञापन


साल 2017 में आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दंगल' को चीन में रिलीज किया गया। इससे पहले 'फैन' और 'पीके' भी चीन में रिलीज को चुकी हैं। चीन में भारतीय फिल्मों के रिलीज होने की शुरुआत 1951 में फिल्म 'आवारा' से हुई थी।

चीन में रिलीज करने से पहले सभी भारतीय फिल्मों को मंडॉरिन भाषा में डब किया जाता है। दरअसल चीन में भारतीय फिल्मों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और वहां के दर्शक इसे हाथों-हाथ लेते हैं। इसलिए अधिकांश निर्माता-निर्देशक की चाहत होती है कि उसकी फिल्म चीन में रिलीज हो जाए।
विज्ञापन


कभी भारत की फिल्मों को रूस में खूब देखा जाता था। अब राजकपूर की 'मेरा नाम जोकर' फिल्म को ही ले लीजिए। इस फिल्म को भारत-रूस दोस्ती की मिसाल के रूप में देखा गया। 1970 में सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा।

चीन से फिल्मों के जरिए कमा रहें हैं हम

चीन में बॉलीवुड की फिल्में
भारत में अक्सर चीन के सामानों के बहिष्कार की मांग उठती रहती है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अपने बॉलीवुड को भी चीन में नया मार्केट मिल रहा है। जहां पहले से ही चीनी और हॉलीवुड की फिल्में कब्जा जमा कर बैठी हैं। बॉलीवुड के कुल विदेशी कमाई का बड़ा हिस्सा चीन से आता है। इस साल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने केवल 10 फिल्मों से ही चीन में 1800 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

लगातार बढ़ता फिल्मों का आंकड़ा

चीन में फिल्मों को रिलीज करने का आंकड़ा साल दर साल लगातार बढ़ता जा रहा है। 2018 में चीन में बॉलीवुड की 10 फिल्में रिलीज हुईं। जबकि इससे पहले साल 2017 में एक और 2016 में दो फिल्में ही रिलीज हुई थी। 

1951 में पहली बार चीन पहुंचा था बॉलीवुड

राज कपूर की ये क्लासिक फिल्म पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जो चीन में साल 1951 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में नरगिस ने भी अभिनय किया था। इसे चीन के अलावा रूस में भी रिलीज किया गया था। फिर 58 साल बाद राजकुमार हिरानी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म '3 इडियट्स' दूसरी फिल्म बनी, जिसे चीन में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर खान और आर. माधवन प्रमुख एक्टर्स थे। इस फिल्म ने चीन में 16 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था।
विज्ञापन

आमिर की 'दंगल' ने कमाई के मामले में बनाया रिकॉर्ड

चीन में बॉलीवुड की फिल्में

आमिर खान की ‘दंगल’ चीन में कमाई के मामले में टॉप पर काबिज है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को चीन में शुआएजाओ बाबा (चलो कुश्ती करें पापा) नाम से रिलीज किया गया है। इसने भारत में जहां 300 करोड़ का बिजनेस किया है वहीं चीन में इसने 1300 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके अलावा 2014 में रिलीज हुई पीके ने चीन में 123 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था।

2018 में बॉलीवुड की स्थिति

साल 2018 में बॉलीवुड में 1776 फिल्में रिलीज हुई जिनसे कुल सात लाख करोड़ रुपए के आस-पास कमाई हुई थी। इसके अलावा इनमें से 332 फिल्में ऐसी हैं जो विदेशों में रिलीज हुईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें