रूस में एक इंस्टाग्राम स्टार का शव मॉस्को स्थित उसके घर में बरामद हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कटरीना करागलनोवा नाम की इंस्टाग्राम स्टार का शव उनके माता-पिता को मिला है। कटरीना के इस सोशल मीडिया एप पर 85 हजार फॉलोअर्स थे। उनके फॉलोअर्स उनकी तुलना अभिनेत्री ऑडरे हेपबर्न से करते थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि कटरीना का गला काटा गया था।
24 वर्षीय कटरीना का शव शुक्रवार को उनके किराए के आवास पर मिला। शव सूटकेस में बंद करके हॉल में रखा गया था। रूसी मीडिया का कहना है कि पुलिस ने बताया है कि घटनास्थल से ना तो कोई हथियार मिला है और ना ही कोई सबूत।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उनका पूर्व व्वॉयफ्रेंड उनके लापता होने के आसपास के समय में उनके घर आता था। जो कि अब एक अन्य महिला के साथ रिश्ते में है। लेकिन असल कातिल कौन है, ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा। कटरीना का एक ट्रैवल ब्लॉग भी है, जिसमें हजारों की संख्या में सब्सक्राइबर्स हैं।