फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में खून-खराबा : जनवरी में पत्रकार की हत्या की, अब परिवार के तीन सदस्यों को मार डाला

Fri, 26 Feb 2021 07:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

आतंकवाद से जूझ रहे अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक दिवंगत पत्रकार के परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस पत्रकार की जनवरी में हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


पश्चिमी अफगानिस्तान में यह घटना घटी। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि घोर प्रांतीय परिषद के सदस्य हमीदुल्ला मुतहिद ने कहा कि बृहस्पतिवार को हुए हमले में कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए। बंदूकधारियों ने अफगानी कार्यकर्ता और पत्रकार बिस्मिल्ला आदिल ऐमक के घर पर हमला किया था। ऐमक की, एक जनवरी को घोर के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

तालिबान ने किया हमले में हाथ होने से इनकार
दिवगंत पत्रकार के परिवार पर हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने इस हमले में तालिबान का हाथ होने से साफ इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें