फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से एक दिन पहले पाकिस्तान में धमाके: चुनाव कार्यालयों के बाहर एक घंटे के अंदर दो ब्लास्ट; 30 मरे, 52 घायल

Wed, 07 Feb 2024 03:03 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगे बलूचिस्तान में हिंसा चरम पर है। इससे पहले मंगलवार को प्रांत के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा चौकियों, चुनाव प्रचार कार्यालयों और रैलियों पर 10 ग्रेनेड हमले किए गए थे। रविवार के बाद से प्रांत में लगभग 50 ऐसे हमले हुए हैं।
विज्ञापन
बलूचिस्तान में निर्दलीय उम्मीदवार के कार्यालय के बाहर धमाका। - फोटो : एक्स/मुगीस अली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में दो अलग-अलग इलाकों में बम धमाके हुए हैं। आम चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को प्रांत के सियासी दलों या नेताओं के कार्यालयों को निशाना बनाते हुए विस्फोट किए गए। इस दौरान कम से कम 30 लोग मारे गए और 42 अन्य घायल हो गए। पहली घटना में पिशिन जिले में निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के कार्यालय के बाहर हुई। जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। वहीं, एक घंटे से भी कम समय के बाद किला अब्दुल्ला क्षेत्र में जमीयत उलेमा इस्लाम (जेयूआई) के कार्यालय के बाहर बम विस्फोट हुआ, जिसमें दस लोगों की जान चली गई और 22 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


बलूचिस्तान के पंजगुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल्ला जहरी ने बताया कि उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के चुनाव कार्यालय के बाहर एक बैग में बम रखा गया था, जिसमें ‘टाइमर’ लगा था। उन्होंने कहा कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए क्वेटा ले जाया गया है। विस्फोट में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

जहरी ने बताया कि आतंकी लोगों को मतदान केंद्रों पर जाने से रोकने के लिए उम्मीदवारों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन चुनाव तय समय पर हो यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किला अब्दुल्ला क्षेत्र में जेयूआई उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय में विस्फोट होने से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने कहा कि गुरुवार को होने वाले चुनाव के लिए प्रांत में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। इन आतंकी हमलों के गुनहगारों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बलूचिस्तान के गृह मंत्री जान अचकजई ने हमलों की निंदा की और कहा कि चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे।

पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगे बलूचिस्तान में हिंसा चरम पर है। इससे पहले मंगलवार को प्रांत के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा चौकियों, चुनाव प्रचार कार्यालयों और रैलियों पर 10 ग्रेनेड हमले किए गए थे। रविवार के बाद से प्रांत में लगभग 50 ऐसे हमले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें