फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया : जंगल में आग के चलते बिजली हो सकती है प्रभावित, अधिकारियों ने दी ब्लैकआउट की चेतावनी 

Sat, 04 Jan 2020 07:16 PM IST
Mohit Mudgal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग - फोटो : Twitter
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया में सिडनी समेत सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में विद्युत संकट सामने आ गया है। बता दें आस्ट्रेलिया के जंगल में आग लगी है जिसके चलते दो मुख्य विद्युत उपकेंद्रों को क्षति पहुंची है। इसे लेकर अधिकारियों ने स्थिति बिगड़ने और ब्लैकआउट होनी की चेतावनी भी दी है। 

विज्ञापन

 


राजीय के ऊर्जा मंत्री मैट कीन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि आग की लपटों ने न्यू साउथ वेल्स में तबाही मचाई है और उसने पड़ोसी विक्टोरिया से जोड़ने वाली बिजली की लाइनें तबाह कर दी है। कीन ने लोगों से लोगों से बिजली का अनावश्यक उपयोग नहीं करने की अपील की है।

ट्रांसग्रिड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल इतालियानो ने कहा कि हम बिजली की आपूर्ति कर पा रहे हैं लेकिन विद्युत तंत्र पर बहुत दबाव है। गंभीर आग से जूझ रहे न्यू साउथ वेल्स की आबादी 80 लाख से कम है जिनमें से लगभग 65 प्रतिशत अधिक लोग सिडनी में रहते हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि आग से अभी तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 36,000 वर्ग किलोमीटर का बड़ा क्षेत्र आग की चपेट में है। ऑस्ट्रेलिया में गर्मी के मौसम में जंगल में आग लगना आम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें