अमेरिका में क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इस कारण तेजी से बिटकॉइन एटीएम खुल रहे हैं। गैस स्टेशन से लेकर सिगरेट दुकान तक इसका उपयोग हो रहा है। यही वजह है कि इस वर्चुअल करंसी या आभासी मुद्रा के दाम बीते दिनों 58 हजार डॉलर तक पहुंच गए।
पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका में बिटकॉइन का कारोबार व उपयोग दोनों बढ़े हैं। इसे देखते हुए कियोस्क ऑपरेटर क्वाइनफिलिप व कॉइन क्लाउड ने हजारों एटीएम स्थापित कर दिए हैं। मोंटेना में स्मोक शॉप यानी सिगरेट दुकानों और कॉरोलिनास में गैस स्टेशन तथा डेलिस में बिटकॉइन् एटीएम लग चुके हैं।
दुकानों पर हो रही खरीदी बिक्री
बिटकॉइन की खरीदी-बिक्री दुकानों पर भी होने लगी है। यह वजह है कि हाल ही में इसके दाम 58 हजार डॉलर तक पहुंच गए थे। उक्त एटीएम से इनकी आनलाइन खरीदी बिक्री भी हो रही है।
28 हजार से ज्यादा एटीएम खुले
हाउमैनीबिटकॉइनएटीएम डॉटकॉम के मुताबिक जनवरी तक 28,185 बिटकॉइन एटीएम खुल चुके थे। इस स्वतंत्र शोध इकाई के अनुसार इनमें 10 हजार पांच महीनों के अंदर खुले। नए कारोबारी क्षेत्रों में इन एटीएम का चलन बढ़ रहा है।