फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Digital Strike: नेपाल में बड़ा डिजिटल स्ट्राइक, फेसबुक-यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद

Fri, 05 Sep 2025 08:14 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो

सार

नेपाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फेसबुक, ट्विटर (एक्स), यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बंद करने का निर्णय लिया है। सूचना मंत्रालय ने नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण को इन प्लेटफॉर्म्स को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया है। पंजीकरण के बाद इन्हें पुनः संचालन की अनुमति दी जा सकती है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल सरकार ने फेसबुक, ट्विटर (एक्स), यूट्यूब समेत कुल 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद करने का फैसला किया है। यह निर्णय मंत्रि परिषद की बैठक तथा सुप्रीम कोर्ट के परमादेश के कार्यान्वयन स्वरूप सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को लिया। सूत्रों के अनुसार मंत्रालय में हुई बैठक में नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण को इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को तत्काल प्रभाव से बंद करने के लिए पत्राचार किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: सीनेट समिति की केनेडी से पूछताछ, कोरोना वैक्सीन पर अपने रुख का किया बचाव किया; ट्रंप बोले- उसकी नीयत अच्छी

यदि ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नेपाल में आधिकारिक रूप से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करते हैं तो उन्हें क्रमशः पुनः संचालन की अनुमति दी जाएगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बिना अनुमति संचालित सोशल मीडिया, ओवर द टॉप एप्स और इंटरनेट ब्राउजर के माध्यम से विज्ञापन सहित प्रसारित सामग्री पर रोक लगाने तथा इनके नियमन हेतु आवश्यक कानून बनाने का आदेश सरकार को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Donald Trump: ट्रंप ने तकनीक के दिग्गजों को दी डिनर पार्टी, मस्क रहे नदारद; जानिए कौन-कौन सीईओ रहे मौजूद

जस्टिस टेकप्रसाद ढुंगाना और जस्टिस शांति सिंह थापा की पीठ ने बुधवार को यह परमादेश जारी करते हुए कहा था कि विदेशी प्रसारण संस्थाओं को नेपाल में प्रसारण के लिए अनुमति लेनी होगी तथा सरकार को इसके लिए कानून निर्माण करना अनिवार्य है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें