फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने की कमला हैरिस की तारीफ, कहा- वह नागरिक अधिकारों की समर्थक और प्रेरणादायक नेता

Tue, 30 Jul 2024 07:40 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

21 जुलाई को 81 साल के जो बाइडन ने चुनावी दौड़ से बाहर होने का एलान कर सबको चौंका दिया था। हालांकि, राष्ट्रपति बाइडन ने 59 साल की कमला हैरिस को अपना समर्थन दिया था। वहीं, 26 जुलाई को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी उनका समर्थन किया है। अगले महीने डेमोक्रेट्स उन्हें आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर सकती हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी ही पार्टी की नेता और राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार कमला हैरिस की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कमला हैरिस नागरिक अधिकारों का समर्थन करने वाली प्रेरणादायक नेता हैं। टेक्सास के आस्टिन में लिंडल बी जॉनसन प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी में भाषण के दौरान बाइडन ने कहा कि कमला हैरिस मेरी सबसे अविश्वसनीय साथी रही हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं कमला के बारे में सोचता हूं कि वह नागरिक अधिकारों के समर्थन में अपनी आवाज उठाती रही हैं। वह प्रेरक नेता हैं और बनी रहेंगी। अमेरिका के विचार सभी समान हैं और सभी समान व्यवहार के पात्र हैं पर हम कभी भी खरे नहीं उतर पाए। मगर हम उससे कभी दूर नहीं गए। मुझे लगता है कि कमला अमेरिका के इस विचार को बनाए रखेंगीं। 

उन्होंने कहा कि आने वाले दो वर्षों में हम स्वतंत्रता की घोषणा की 250वीं वर्षगांठ मनाएंगे। 4 जुलाई 2026 केवल न हमारे अतीत बल्कि हमारे भविष्य को लेकर एक सुखद क्षण होगा। इसकी तैयारी में अभी से जुट जाना चाहिए।
विज्ञापन


बीते दिनों बाइडन हुए थे चुनावी दौड़ से बाहर
गौरतलब है, कुछ दिन पहले यानी 21 जुलाई को 81 साल के जो बाइडन ने चुनावी दौड़ से बाहर होने का एलान कर सबको चौंका दिया था। हालांकि, राष्ट्रपति बाइडन ने 59 साल की कमला हैरिस को अपना समर्थन दिया था। वहीं, 26 जुलाई को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी उनका समर्थन किया है। अगले महीने डेमोक्रेट्स उन्हें आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

इन लोगों ने भी किया समर्थन
इससे पहले चार प्रमुख पर्यावरण समूहों ने भी हैरिस की व्हाइट हाउस की दावेदारी को मंजूरी देने की घोषणा की थी। समर्थन करने वाले पर्यावरण समूहों में लीग ऑफ कंजर्वेशन वोटर्स एक्शन फंड, सिएरा क्लब, एनआरडीसी एक्शन फंड और क्लीन एनर्जी फॉर अमेरिका एक्शन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें