अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पोप फ्रांसिस को प्रसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया। ये उपाधि राष्ट्रपति द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसको लेकर बाइडन ने कहा कि पोप विश्वास आशा और प्रेम की एक प्रकाश हैं जो पूरी दुनिया में चमकती है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को पोप फ्रांसिस को प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रांसिस सम्मान से सम्मानित किया। इसको लेकर बाइडन ने कहा कि पोप विश्वास आशा और प्रेम की एक प्रकाश हैं जो पूरी दुनिया में चमकती है। बता दें कि ये उपाधि राष्ट्रपति द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
विज्ञापन
हालांकि बाइडन को यह पदक रोम में पोप को व्यक्तिगत रूप से देने के लिए जाना था, लेकिन उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी ताकि वे कैलिफोर्निया में लगी आग की स्थिति की निगरानी कर सकें। मामले में व्हाइट हाउस ने बताया कि बाइडन ने फोन कॉल के दौरान पोप को यह पुरस्कार प्रदान किया और शांति बढ़ाने तथा पीड़ा कम करने के प्रयासों पर चर्चा की।
गरीबों की सेवा के लिए मिला सम्मान
अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा पोप के लिए जारी प्रशंसा पत्र में कहा गया है कि उनका गरीबों की सेवा करने का मिशन कभी खत्म नहीं हुआ है। साथ ही पत्र में आगे कहा गया कि पोप वे शांति के लिए लड़ने और ग्रह की रक्षा करने का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
बाइडन को भी मिल चुका है सम्मान
गौरतलब है कि यह एकमात्र अवसर था जब बाइडन ने अपने राष्ट्रपति पद के दौरान यह सम्मान व्यक्तिगत रूप से दिया। जहां बाइडन को खुद भी आठ साल पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। बाइडन 20 जनवरी को पद छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं और हाल के दिनों में उन्होंने कई प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया है।