फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल एयरलाइंस: बेंगलुरु आ रहे विमान से पक्षी टकराया, त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई लैंडिंग

Sat, 27 May 2023 06:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

टीआईए सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बेंगलुरु जाने वाली उड़ान आरए-225 में यात्रियों ने तेज आवाज सुनी। विमान ने टीआईए से दोपहर 1:45 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन घटना के बाद उसे उसी हवाई अड्डे पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
नेपाल एयरलाइंस (सांकेतिक) - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु जा रहे नेपाल एयरलाइंस के विमान ए-320 से कथित तौर पक्षी टकराया जिसके बाद विमान को वापस त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) पर वापस लौटना पड़ा। 

विज्ञापन

 
टीआईए टेकनाथ सितौला के प्रवक्ता के मुताबिक, विमान त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया और तकनीशियन विमान की जांच कर रहे हैं।

हिमालयन टाइम्स अखबार ने टीआईए सूत्रों के हवाले से बताया कि बेंगलुरु जाने वाली उड़ान आरए-225 में यात्रियों ने तेज आवाज सुनी। विमान ने टीआईए से दोपहर 1:45 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन घटना के बाद उसे उसी हवाई अड्डे पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


यात्रियों को दूसरे विमान में ले जाने की व्यवस्था की गई है। ए320 की अधिकतम क्षमता 180 यात्रियों तक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें