फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WEF: भारत में 250 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी बेल्जियम की कंपनी एबी इनबेव, जल्द समझौते पर होंगे हस्ताक्षर

Tue, 21 Jan 2025 10:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस।

सार

WEF: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जानकारी दी कि बेल्जियम की एबी इनबेव कंपनी भारत के पेय क्षेत्र में 250 मिलियन का निवेश करेगी। इसको लेकर जल्द ही एक समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। 
विज्ञापन
दावोस में चिराग पासवान। - फोटो : एक्स/चिराग पासवान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेल्जियम की कंपनी एबी इनबेव भारत में 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने जा रही है। यह निवेश भारत के पेय क्षेत्र में होगा और अगले दो से तीन वर्षों में पूरा होगा। यह घोषणा केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने स्विट्जरलैंड के दावों में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक के दौरान की। मंत्री ने बताया कि एबी इनबेव जल्द ही एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। 

विज्ञापन

 
चिराग पासवान ने बताया कि इस निवेश का लाभ महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों को मिलेगा। मंत्री ने कहा कि भारत का खाद्य प्रसंस्करण उद्योग वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहा है और एबी इनबेव का निवेश इसका उदाहरण है। इसके अलावा, पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण पर भी प्रकाश डाला, जिसमें भारत को एक ऐसे गतिशील अंतरराष्ट्रीय बाजार के रूप में पेश किया गया है, जहां नई तकनीकों और सहयोग के जरिए देश में प्रगति हो रही है। 

मंत्री ने यह भी कहा कि डब्ल्यूईएफ एक ऐसा आदर्श मंच है, जहां भारत अपनी चिंताओं और सुझावों का साझा करता है और अन्य देशों से नई तकनीकों और नवाचारों के लिए सहयोग हासिल करता है। उन्होंने वर्ल्ड फूड इंडिया जैसे कार्यक्रमों का भी जिक्र किया, जो देशों को तकनकी और नवाचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करते हैं। चिराग पासवान ने आगे कहा कि भारत अपने खुले विचारों और साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है और दुनिया के साथ प्रगति करने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें