Planets Alignment: आसमान में एक दिलचस्प घटना होने जा रही है, जिसमें शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेप्च्यून और अरुण ग्रह एक साथ नजर आएंगे। ये सभी ग्रह एक-दूसरे से लाखों किलोमीटर दूर होने के बावजूद आसमान में एक जगह दिखेंगे।
आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसमें छह ग्रह एक साथ नजर आएंगे। यह घटना दुनियाभर के आसमान प्रेमियों के लिए खास होगी। इस दौरान शनि और शुक्र ग्रह एक-दूसरे के करीब आएंगे। पिछले हफ्ते भी शनि और शुक्र ग्रह एक-दूसरे के करीब आए थे। लेकिन इस बार यह और भी दिलचस्प घटना होगी।
विज्ञापन
इस घटना में शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेप्च्यून और अरुण ग्रह एक साथ नजर आएंगे। ये सभी ग्रह एक-दूसरे से लाखों किलोमीटर दूर होने के बावजूद आसमान में एक जगह दिखेंगे। यह मिलन पृथ्वी की कक्षा के कारण हो रहा है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि इस महीने मंगल ग्रह ने विपरीत स्थिति हासिल की है। जिसका मतलब है कि मंगल, सूर्य के विपरीत पृथ्वी के पास है, जिससे वह और भी चमकीला और बड़ा दिखाई देता है।
विज्ञापन
कब और कहा देख सकते हैं?
यह खगोलीय घटना 21 जनवरी से शुरू होगी। इस घटना को देखने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के करीब 45 मिनट बाद होगा। यह मिलन तीन घंटे तक चलेगा, जब तक शुक्र और शनि ग्रह क्षितिज से नीचे नहीं चले जाते। नासा के मुताबिक, अंधेरे के बाद शुक्र और शनि दक्षिण-पश्चिम दिशा में दिखाई देंगे। बृहस्पति आकाश के ऊपर चमकेगा और मंगल पूर्व दिशा में दिखाई देगा।
भारत में कब और कैसे देखें?
जी हां, यह घटना भारत में भी देखी जा सकती है। अगर मौसम ठीक रहा तो अधिकांश शहरों से इसे देखा जा सकेगा। शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को बिना दूरबीन के भी देखा जा सकता है। हालांकि, नेप्च्यून और अरुण ग्रह को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि ये ग्रह हल्के और फीके होते हैं।