फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम के प्रिंस हुए कोरोनावायरस संक्रमित, पार्टी में जाकर लॉकडाउन नियमों की उड़ाई थी धज्जियां

Sun, 31 May 2020 05:24 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Belgian prince Joachim - फोटो : social media
विज्ञापन

बेल्जियम के राजा फिलिप के भतीजे, प्रिंस जोआचिम कोरोनावायरस संक्रमित हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक वे स्पेन की एक पार्टी में भाग लेने गए थे जहां वे किसी व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित हो गए हैं। स्पेनिश मीडिया के अनुसार वहां लोगों की संख्या अधिक होने के कारण लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं हो पा रहा था।

विज्ञापन


शनिवार को बेल्जियम रॉयल पैलेस के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई को दक्षिणी शहर कॉर्डोबा में सभा में भाग लेने के बाद उनमें कोरोना के कुछ लक्षण पाए गए और फिर जांच के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई।    

प्रवक्ता ने कहा कि महल पार्टी में उपस्थित लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता है। महल ने कहा कि जोआचिम 24 मई को एक इंटर्नशिप के लिए बेल्जियम से स्पेन गया और अभी भी वहीं था।
विज्ञापन



अल पाइस अखबार के अनुसार प्रिंस 26 अन्य लोगों के साथ पार्टी में भाग लिया था। और इस वजह से लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन हुआ क्योंकि वहां अधिकतम 15 लोगों को ही जमा होने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन


यह कॉर्डोबा प्रांत में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन होगा, जहां वर्तमान में मिलने वाले अधिकतम लोगों की संख्या 15 है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें