फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबनान : बेरूत धमाके में बचा सिलोस अब बन गया है खतरनाक, किया जा सकता है ध्वस्त

Tue, 06 Apr 2021 08:14 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत

सार

  • चार अगस्त को बेरूत के बंदरगाह पर हुए भारी विस्फोट से शहर की आधी इमारतों को भी अधिक नुकसान पहुंचा था
  • बंदरगाह में 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट का अनुचित भंडारण विस्फोट के पीछे का मुख्य कारण था
विज्ञापन
धमाके में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ सिलोस - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेबनान की राजधानी बेरूत में पिछले साल अगस्त में हुए धमाके में जान-माल का काफी नुकसान हुआ था। विशेषज्ञों ने सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि धमाके बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए अनाज भंडारण के भवन (सिलोस) को सुरक्षा के मद्देनजर ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए। ये पिछले साल के बेरूत बंदरगाह विस्फोट से बच गया था, लेकिन अब खतरा बन गया है। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों ने बताया कि नए सिलोस को एक अलग स्थान पर बनाना होगा। वहीं एक स्विस कंपनी अमन इंजीनियरिंग ने सिलोस को ढ़हाने के लिए लेजर तकनीक की पेशकश की है। साथ ही कंपनी ने रिपोर्ट में कहा है कि हमारी सिफारिश इस ब्लॉक के पुनर्निर्माण के साथ आगे बढ़ने की है।

लेबनान की राजधानी बेरूत में चार अगस्त को हुए जबरदस्त धमाके में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 6,500 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।  
विज्ञापन


साथ ही इस धमाके में 50,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए थे। चार अगस्त को बेरूत के बंदरगाह पर हुए भारी विस्फोट से शहर की आधी इमारतों को भी अधिक नुकसान पहुंचा था। अधिकारियों ने बताया था कि बंदरगाह में 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट का अनुचित भंडारण विस्फोट के पीछे का मुख्य कारण था।

वहीं विशेषज्ञों ने कहा कि सिलोस ने विस्फोट के प्रभाव को बहुत अधिक अवशोषित कर लिया और इसके विनाशकारी प्रभावों से पश्चिम बेरूत के बड़े क्षेत्रों को बचा लिया। अब यह चेतावनी दी गई है कि सिलोस को इतना गंभीर नुकसान पहुंचा कि वे खतरनाक स्तर पर झुक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें