फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम के भैंसे की कुर्बानी पर लगी रोक, ईरान ने उड़ाया मजाक; जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 28 May 2026 12:58 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश का भूरे रंग का एक भैंसा पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस भैंसे का नाम डोनाल्ड ट्रंप रखा गया है और अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह इस भैंसे के बाल भी सुनहरे रंग के हैं। यही वजह है कि पूरे बांग्लादेश में यह भैंसा वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
बांग्लादेश का वायरल भैंसा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रंप के नाम से मशहूर सफेद भैंसे की कुर्बानी पर रोक लग गई है। ईद के मौके पर इस भैंसे की कुर्बानी दी जानी थी। अब इस भैंसे को बांग्लादेश के राष्ट्रीय चिड़ियाघर भेजा जाएगा। भूरे रंग के इस भैंसे के सिर पर सुनहरे बालों का गुच्छा है, जिसके चलते इसकी तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के हेयर स्टाइल से की जा रही है। इस भैंसे को मजाक-मजाक में लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप कहना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे यह भैंसा वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर भी यह भैंसा खूब वायरल हो गया।   
विज्ञापन


बांग्लादेश सरकार ने भैंसे की कुर्बानी पर लगाई रोक
यह भैंसा एक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी से ग्रस्त है, जिसमें जानवरों में मेलानिन नहीं होता और उनकी त्वचा का रंग भूरा-सफेद होता है। 700 किलो वजनी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग इसे देखने और इसकी वीडियो बनाने आ रहे थे। इसके बाद बांग्लादेश सरकार का इस पर ध्यान गया। इस भैंसे की ईद उल अजहा पर कुर्बानी होनी थी, लेकिन बांग्लादेश सरकार ने इसकी कुर्बानी पर रोक लगा दी। 

बांग्लादेश के नेशनल जू में रहेगा भैंसा
भैंसे के मालिक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 'पुलिसकर्मी उसके घर आए थे, जिन्होंने बताया कि सरकार ने इस भैंसे की कुर्बानी पर रोक लगाने का फैसला किया है। हम सरकार के साथ कोई विवाद नहीं चाहते तो इसलिए हमने भैंसा उन्हें सौंपने का फैसला किया।' भैंसे के मालिक ने बताया कि उन्होंने कहा कि या तो वे उस भैंसे के बदले में पैसे देंगे या फिर दूसरा भैंसा दिया जाएगा। हालांकि बांग्लादेश सरकार या अधिकारियों की तरफ से ये नहीं बताया गया है कि भैंसे की कुर्बानी पर रोक क्यों लगाई गई। बांग्लादेश के राष्ट्रीय चिड़ियाघर के क्यूरेटर ने बताया कि इस भैंसे को चिड़ियाघर में रखा जाएगा, जहां उसकी देखभाल की जाएगी।  
विज्ञापन


ईरान ने उड़ाया मजाक
रूस स्थित ईरानी दूतावास ने इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक उड़ाया। ईरानी दूतावास ने लिखा, 'बेचारे! बांग्लादेशी भैंसों की भी डोनाल्ड ट्रंप से तुलना करके उन्हें परेशान किया जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें