फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: BNP महासचिव बोले- अंतरिम सरकार के पास चुनाव और सुधारों के लिए समय, लेकिन अनिश्चितकाल के लिए नहीं

Sun, 25 Aug 2024 10:49 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

Bangladesh: बीएनपी नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार देश को स्थिरता की ओर ले जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शेख हसीना भारत में बैठकर देश के खिलाफ साजिश कर रही हैं।
विज्ञापन
मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि उनकी पार्टी अंतरिम सरकार को समय देने के लिए तैयार है। लेकिन यह समय अनिश्चितकाल के लिए नहीं होगा। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि अंतरिम सरकार जरूरी सुधार करे और चुनाव कराए। 

विज्ञापन


शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आठ अगस्त को मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के प्रमुख बने। 'द डेली स्टार' अखबार ने फखरुल के हवाले से कहा कि यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार देश को स्थिरता की ओर ले जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शेख हसीना भारत में बैठकर देश के खिलाफ साजिश कर रही हैं। लेकिन उनकी यह साजिश कामयाब नहीं होगी। 

सिलहट जिले में बीएनपी एक कार्यक्रम में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, 'हमें अतीत की समस्याएं हल करनी होंगी और एक सच्चे लोकतांत्रिक बांग्लादेश का निर्माण करना होगा।' उन्होंने कहा, 'हम अंतरिम सरकार को सुधार के लिए समय देंगे। लेकिन यह समय अनिश्चितकाल के लिए नहीं होगा। लतीफुर रहमान की सरकार ने तीन महीने में चुनाव कराकर सब कुछ ठीक कर दिया था।' 
विज्ञापन




फखरुल ने हसीना सरकार की तुलना 1972-75 के एक पार्टी के शासन से की। उन्होंने दावा किया कि हसीना ऐसे ही शासन की तैयारी कर रहीं थीं। लेकिन लोगों ने उन्हें विफल कर दिया। उन्होंने ने पूर्व सरकार के डिजिटल सुरक्षा अधिनियम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल अभिव्यक्ति की आजादी, खासकर पत्रकारों के खिलाफ दमन के लिए किया गया। अब लोगों को अपनी आजादी फिर से मिल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें