फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: हिंदू शख्स को जिंदा जलाने का मामला; भतीजे ने बयां की भयावहता, कहा- खून की प्यासी थी भीड़

Sat, 03 Jan 2026 07:05 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में भीड़ की हिंसा के शिकार हुए खोकन चंद्र दास के भतीजे ने घटना वाले दिन की भयावहता को बयां किया है। सौरभ ने कहा, मेरे चाचा की कभी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह आईसीयू में हैं और उनकी हालत बहुत गंभीर है। खून की प्यासी भीड़ हत्या के इरादे से उनके पास आई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोकन चंद्र दास के परिवार ने शुक्रवार को उन पर हुए क्रूर हमले की भयावहता बयां की और कहा, हमले में भीड़ का मकसद स्पष्ट नहीं है क्योंकि वह एक शांतिप्रिय इंसान थे। खोकन चंद्र दास के भतीजे सौरभ ने कहा, मेरे चाचा की कभी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह आईसीयू में हैं और उनकी हालत बहुत गंभीर है। खून की प्यासी भीड़ हत्या के इरादे से उनके पास आई थी। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए ढाका भेजा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Bangladesh: उस्मान हादी के लिए न्याय की मांग, बांग्लादेश में आज इंकलाब मंचों का मार्च; जानें क्या है मांगें

ढाका में खोकन चंद्र दास का इलाज जारी
इस हमले में 30% जलने के बाद खोकन चंद्र दास का ढाका में इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी सीमा दास भी इस हमले से स्तब्ध हैं। अपनी गोद में शिशु को लिए वह बोलीं कि कैसे दास घर में घुसने ही वाले थे कि बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और उन पर हमला कर दिया। पत्नी ने कहा, पति पर भीड़ ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वह शांत स्वभाव के हैं। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं।
विज्ञापन


'अपराधी न्याय के कटघरे में आएं'
सौरभ ने कहा, हमले की खबर मिलते ही वह तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां उनके चाचा की हालत गंभीर थी। वह बोले, चाचा का चेहरा और हाथ जल गए हैं। पीड़ित के एक और भतीजे प्रांटो दास ने कहा, हम अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाना चाहते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Yemen Conflict: यमन की मुश्किलें बढ़ी, दक्षिण गुट STC ने अलग देश का जारी किया संविधान; क्या अब बंट जाएगा देश?

सिर पर किया था लाठी से वार
पीड़ित की बहन अंजना रानी दास ने कहा, दास के सिर पर लाठियों से वार करने के कारण वह खून से लथपथ हो गए। रात करीब 8:30 बजे भीड़ ने उनके सिर पर मारा और उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जान बचाने के लिए उन्होंने पानी में कूदने की कोशिश भी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें