फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: तीन दिन में हटाए गए गृह मंत्रालय के सलाहकार, पूर्व पीएम हसीना के खिलाफ हत्या का एक और मामला दर्ज

Sat, 17 Aug 2024 10:54 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली थी। 14 अगस्त को ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन गृह मंत्रालय में सलाहकार बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने कई टिप्पणियां की थीं।
विज्ञापन
मुहम्मद यूनुस और शेख हसीना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में गृह मंत्रालय के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन को छात्रों के विरोध के बाद नियुक्ति के तीन दिन में हटा दिया गया। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहांगीर आलम चौधरी को गृह सलाहकार बनाया गया है। इसके अलावा अंतरिम सरकार ने चार मंत्रालयों और राष्ट्रपति कार्यालय में पांच सचिवों की संविदात्मक नियुक्तियां कीं हैं। उधर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हत्या का एक और मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली थी। अंतरिम सरकार में 21 सलाहकार शामिल किए गए। 14 अगस्त को ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन गृह मंत्रालय में सलाहकार बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने कई टिप्पणियां की थीं।

सखावत ने हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी सलाह दी थी कि वे ऐसा कुछ न करें जिससे उनकी जान को खतरा हो और नए चेहरों के साथ पार्टी को पुनर्गठित करें। इस पर छात्र विरोध प्रदर्शन के समन्वयक में से एक हसनत अब्दुल्ला ने कहा कि हमने सलाहकारों को हत्यारे शेख हसीना और अन्य अवामी लीग नेताओं के पुनर्वास के बारे में बात करते देखा है। जिस तरह से हमने आपको सलाहकार बनाया है, उसी तरह से आपको बाहर करने में भी हम संकोच नहीं करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद सखावत हुसैन को गृह मंत्रालय के सलाहकार पद से हटा दिया गया। उनको कपड़ा और जूट मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। जबकि लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहांगीर आलम चौधरी को गृह सलाहकार बनाया गया है। वह कृषि मंत्रालय का प्रभार भी संभालेंगे।

अंतरिम सरकार ने शनिवार को चार मंत्रालयों और राष्ट्रपति कार्यालय में पांच सचिवों को संविदा नियुक्ति दी। इसमें डॉ. मोहम्मद अब्दुल मोमन को गृह मंत्रालय के सार्वजनिक सुरक्षा प्रभाग का सचिव, डॉ. शेख अब्दुर रशीद को माध्यमिक और उच्च शिक्षा प्रभाग का सचिव बनाया गया। मोहम्मद एहचानुल हक सड़क परिवहन और राजमार्ग प्रभाग और एमए अकमल हुसैन आज़ाद को रेल मंत्रालय के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं नसीमुल गनी को राष्ट्रपति कार्यालय (सार्वजनिक प्रभाग) की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में छात्र की मौत पर पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
बांग्लादेश की पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना के खिलाफ देश में आरक्षण के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान एक कॉलेज छात्र की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रमुख जाहेदुल कबीर ने बताया कि मृतक छात्र तनवीर सिद्दीकी के चाचा मोहम्मद परवेज ने शनिवार सुबह चंदगांव पुलिस स्टेशन में शेख हसीना पर आरोप लगाए। इसमें कहा गया कि सरकारी अशेकाने अवलिया डिग्री कॉलेज के छात्र तनवीर ने 18 अगस्त को भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के बंद में भाग लिया था। रसोई बाजार में विरोध प्रदर्शन के दौरान हमलावरों ने ईंटें और पत्थर फेंके। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री हसीना और पूर्व शिक्षा मंत्री नोफेल के आदेश और निर्देश पर छात्रों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं। तनवीर को गोली मार दी गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामले में चांदगांव में हसीना, पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी नोफेल और अवामी लीग के कई नेताओं सहित 32 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें 40-50 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। हसीना के खिलाफ यह सातवां मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें