फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में आम चुनाव की तारीख एक हफ्ते बढ़ाकर 30 दिसंबर की गई

Mon, 12 Nov 2018 06:11 PM IST
भाषा ,ढाका
विज्ञापन
बांग्लादेश चुनाव 2018 - फोटो : social media
विज्ञापन
बांग्लादेश में अगले महीने होने जा रहे आम चुनाव की तारीख चुनाव आयोग ने एक सप्ताह बढा कर 30 दिसंबर करने की सोमवार को घोषणा की। एक दिन पहले ही देश के मुख्य विपक्षी गठबंधन ने चुनाव एक महीना टालने की मांग की थी।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह, बांग्लादेश चुनाव आयोग ने कहा था कि आम चुनाव 23 दिसंबर को होगा।

जेल की सजा काट रही पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी बीएनपी ने रविवार को कहा कि वह अगले महीने आम चुनाव में हिस्सा लेगी। पार्टी ने 2014 के चुनाव का बहिष्कार किया था। उस चुनाव में प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को सत्ता मिली थी।

मुख्य चुनाव आयुक्त नुरूल हुदा ने कहा, ‘बांग्लादेश में 11 वां आम चुनाव 30 दिसंबर को होगा।’ नव गठित नेशनल यूनिटी फ्रंट (एनयूएफ) की मांग पर उन्होंने यह कहा। इस गठबंधन में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) एक अहम घटक दल है । 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच सदस्यीय आयोग ने चुनाव का कार्यक्रम फिर से तय करने का फैसला किया क्योंकि एनयूएफ के प्रस्ताव ने चुनाव में उनकी भागीदारी के बारे में आयोग को आश्वस्त किया है। इस बारे में कई महीनों से अनिश्चितता बनी हुई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें