बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में चल रहा है। कारण है कि युवा नेता शरीफ उस्मान हादी पर बीते 12 दिसंबर को दिनदहाड़े हमला हुआ। गंभीर रूप से घायल हादी का सिंगापुर में इलाज के बावजूद निधन हो गया। अब दावा ये किया जा रहा है कि आरोपी फैसल करीम ने घटना से पहले कहा था कि कल कुछ ऐसा होगा जो कि पूरे देश को हिला देगा।
बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है। कारण है कि बीते 12 दिसंबर को बांग्लादेश के युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की दिनदहाड़े हत्या के बाद देश में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन और हिंसा की खबरें सामने आने लगी। ऐसे में हादी की हत्या के आरोपी फैसल करीम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मीडिया रिपोट्स में दावा किया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले फैसल ने अपनी प्रेमिका से कहा था कि 'कल कुछ ऐसा होगा जो पूरे बांग्लादेश को हिला देगा'।
बता दें कि एक बार फिर हिंसा की मार झेल रहे बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हादी पर 12 दिसंबर को दिनदहाड़े गोली चलाई गई थी। उन्हें तुरंत ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उन्हें एवरकेयर हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया।
सिंगापुर विदेश मंत्रालय ने की मौत की पुष्टि
सिंगापुर की विदेश मंत्रालय ने हादी की मौत की पुष्टि की। साथ ही कहा कि डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद हादी की जान नहीं बचाई जा सकी। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि वे हादी के शव को बांग्लादेश भेजने में मदद कर रहे हैं। हादी की राजनीतिक मंच इंकिलाब मंचो ने भी सोशल मीडिया पर उनकी मौत की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें:- Bangladesh Violence: 'भीड़ हिंसा के खिलाफ सभी एकजुट हों', बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने नागरिकों से की अपील
हादी की हत्या के बाद देशभर में हिंसा
गौरतलब है कि हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में लोगों का गुस्सा फूटा। कई जगहों पर मीडिया हाउस, सांस्कृतिक केंद्र और यहां तक कि शेख मुजीबुर रहमान का घर भी आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना ने बांग्लादेश में राजनीतिक और सामाजिक तनाव को और बढ़ा दिया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रही हैं।