फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: चुनाव कार्यक्रम के एलान से पहले सुरक्षा निगरानी सख्त; विपक्षी दलों का सड़कों पर प्रदर्शन जारी

Wed, 15 Nov 2023 04:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

Bangladesh: चुनाव आयोग के सचिव जहांगीर आलम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवाल शाम सात बजे 12वें संसदीय चुनाव के पूरे कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
बांग्लादेश का चुनाव आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में चुनाव को लेकर जारी असंतोष के बीच चुनाव आयोग (ईसी) ने कहा वह दिन में अगले आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके बाद अधिकारियों ने बुधवार को राजधानी और अन्य प्रमुख शहरों में सुरक्षा निगरानी कड़ी कर दी। 

विज्ञापन

चुनाव आयोग के सचिव जहांगीर आलम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवाल शाम सात बजे 12वें संसदीय चुनाव के पूरे कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव आयोग को लगता है कि चुनाव का माहौल अब कार्यक्रम के अनुकूल है, उन्होंने कहा, 'जैसा कि हमने आपको पहले बताया..आवश्यक माहौल मौजूद है।'

यह घटनाक्रम बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच हुआ है, क्योंकि विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और जमात-ए-इस्लामी जैसे उसके धुर दक्षिणपंथी सहयोगियों ने प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के इस्तीफे की मांग करते हुए सड़क पर अभियान छेड़ रखा है ताकि आम चुनाव कराने के लिए एक गैर-दलीय अंतरिम सरकार को अनुमति दी जा सके।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ अवामी लीग ने इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि मौजूदा प्रधानमंत्री हसीना के नेतृत्व में चुनाव कराए जाएंगे, जिन्होंने बीएनपी को आतंकवादी संगठन बताते हुए अमेरिका और अन्य प्रमुख पश्चिमी देशों द्वारा विपक्ष के साथ बातचीत के प्रस्तावों को भी खारिज कर दिया था।

बीएनपी के वरिष्ठ नेता महबूबुद्दीन खोकोन ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा को लेकर किसी भी विरोधाभासी स्थिति के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदारी निभानी होगी। हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विपक्ष के राष्ट्रव्यापी परिवहन नाकाबंदी अभियान के पांचवें चरण की शुरुआत हो चुकी है। इस सबके बीच पुलिस ने बुधवार को आगजनी या तोड़फोड़ के किसी भी कृत्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

ढाका के पुलिस आयुक्त हबीबुर रहमान ने संवाददाताओं से कहा, 'हमने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए हैं।' विपक्षी दल 28 अक्तूबर से अपनी मांग के समर्थन में परिवहन नाकाबंदी लागू कर रहे हैं और पुलिस व प्रतिद्वंद्वी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़पें हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें