फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: यूनुस की अंतरिम सरकार की सफाई, कहा- बंगबंधु का स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा बहाल रखा

Wed, 04 Jun 2025 04:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।

सार

Bangladesh: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सफाई दी है कि उसने शेख मुजीबुर्रहमान के राष्ट्रपिता का दर्जा बरकरार रखा है।  जमुका अधिनियम में संशोधन कर स्वतंत्रता सेनानियों की नई परिभाषा और चार श्रेणियां तय की गई हैं, जिनमें हथियारबंद योद्धा, राजनयिक, कलाकार व सहयोगी शामिल हैं। 
विज्ञापन
शेख मुजीबुर्रहमान - फोटो : एक्स/बांग्लादेश अवामी लीग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में 1970 के चुनाव जीतने वाले 400 से ज्यादा राजनेताओं की स्वतंत्रता सेनानी की रद्द मान्यता में देश मुजीबुर्रहमान के शामिल होने के बाद अंतरिम सरकार ने सफाई दी कि रहमान का स्वतंत्रता सेनानी दर्जा यथावत है। उसे रद्द नहीं किया गया है। इससे पहले सरकार ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी परिषद, जमुका अधिनियम में संशोधन करते हुए एक अध्यादेश जारी कर वीर स्वतंत्रता सेनानी की नई परिभाषा तय की थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी की वापसी: राजनीतिक मान्यता मिलने के क्या मायने, भारत पर इसका कैसा होगा असर?

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के उप प्रेस सचिव आजाद मजूमदार ने बताया, जमुका अधिनियम में संशोधन के बावजूद शेख मुजीब का स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा रद्द नहीं किया गया है। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, शेख मुजीब समेत मुजीबनगर सरकार के नेताओं का स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुक्ति युद्ध मामलों के मंत्रालय के सलाहकार फारुक-ए-आजम ने कहा, मुजीबनगर सरकार में जो लोग थे, वे भी स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन लोगों ने हथियारों के साथ मुक्ति युद्ध लड़ा और जिन्होंने इसका नेतृत्व किया, वे भी स्वतंत्रता सेनानी थे। हालांकि, उस सरकार के अधिकारी और कर्मचारी मुक्ति युद्ध के सहयोगी थे। उन्होंने कहा, अध्यादेश के अनुसार स्वाधीन बांग्ला बेतार केंद्र समेत राजनयिक सहयोगी स्वतंत्रता सेनानी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या दूसरा पाकिस्तान बनेगा: कट्टरपंथियों का मोहरा बन सकती है बांग्लादेशी हुकूमत, कटघरे में 'सुप्रीम फैसले'

स्वतंत्रता सेनानियों की 4 श्रेणियां
स्वतंत्रता सेनानियों की चार श्रेणियां बनाई गई हैं- पहली श्रेणी में वे बांग्लादेशी पेशेवर हैं जिन्होंने विदेशों में मुक्ति संग्राम में विशेष योगदान दिया और विश्व जनमत को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाई। दूसरी में मुक्ति संग्राम के दौरान बनीं बांग्लादेश सरकार (मुजीबनगर) के अधीन अधिकारी, कर्मचारी, दूत और अन्य सहायक के रूप में काम करने वाले लोग शामिल हैं। तीसरी में स्वाधीन बांग्ला रेडियो स्टेशन के सभी कलाकार और तकनीशियन और चौथी श्रेणी में स्वाधीन बांग्ला फुटबॉल टीम शामिल हैं।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें