फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vietnam: वियतनाम ने खत्म की दो बच्चों की सीमा, बढ़ती उम्र देश के आर्थिक विकास के लिए बन रही खतरा

Wed, 04 Jun 2025 04:09 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हनोई

सार

वियतनाम की संसद ने मंगलवार को अपनी दो बच्चों की सीमा को खत्म कर दिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में वियतनाम में जन्म दर में लगातार गिरावट आ रही है और बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है। यह स्थिति देश के आर्थिक विकास के लिए खतरा बन रही है।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वियतनाम ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को अपनी दो बच्चों की सीमा को खत्म कर दिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है, क्योंकि इस नियम के चलते जन्म दर घट रही है और बुजुर्गों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह स्थिति देश के आर्थिक विकास के लिए खतरा बन रही है। इस पर रोक लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, वियतनाम की संसद ने उन नियमों को खत्म करने के लिए संशोधन पारित किए हैं, जो परिवारों को एक या दो बच्चे पैदा करने की सीमा तय करते हैं। 

2021 के बाद से लगातार घट रही जन्म दर 
पिछले कुछ सालों में वियतनाम में जन्म दर लगातार कम हो रही है। 2021 में जन्म दर प्रति महिला 2.11 बच्चे थी, जो लंबे समय में जनसंख्या को कम होने से बचाने के लिए आवश्यक प्रतिस्थापन दर से थोड़ा अधिक थी। हालांकि, इसके बाद से जन्म दर में लगातार गिरावट दर्ज की गई। यह संख्या 2022 में घटकर 2.01 बच्चे, 2023 में 1.96 और 2024 में 1.91 बच्चे रह गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: उत्तर कोरिया में होगी रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा; रूस के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी पहुंचे

इन एशियाई देशों में भी जन्म दर बहुत कम
वियतनाम कम प्रजनन दर वाला एकमात्र एशियाई देश नहीं है। जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर में भी जन्म दर बहुत कम है। हालांकि, इन देशों की तुलना में वियतनाम अभी भी एक विकासशील अर्थव्यवस्था है। 

अच्छी परवरिश और सर्वोत्तम शिक्षा देने के लिए पैदा किया एक ही बच्चा: गुयेन
वियतनाम की राजधानी हनोई की एक 37 वर्षीय महिला गुयेन थू लिन्ह ने बताया कि उन्होंने केवल एक ही बच्चा पैदा करने का इसलिए फैसला लिया, क्योंकि वे यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि वे अपने छह वर्षीय बेटे को अच्छी परवरिश और सर्वोत्तम शिक्षा दे सकें। उन्होंने कहा कि कभी-कभी मैं एक और बच्चा पैदा करने के बारे में सोचती हूं, लेकिन ऐसा करने से पैसों और समय का दबाव बढ़ जाता है। 

वियतनाम ने 1988 में दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने से परिवारों को रोकने के लिए नियम बनाए थे। इसके पीछे का मकसद यह था कि महिलाएं बच्चों की देखभाल के इतर काम पर ज्यादा समय दे सकें। 

वियतनाम की स्वर्णिम जनसंख्या अवधि
वियतनाम की स्वर्णिम जनसंख्या अवधि 2007 से 2039 तक मानी जाती है, जब देश में काम करने वालों की संख्या ज्यादा और बुजुर्गों आबादी कम होगी। हालांकि, 2042 तक इस संख्या के चरम पर पहुंचने की संभावना है और 2054 से आबादी घटने लगेगी। इससे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान हो सकता है क्योंकि काम करने वाले लोग कम हो जाएंगे और बुजुर्गों की देखभाल का खर्च बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: Germany: द्वितीय विश्व युद्ध के समय के विस्फोटकों के चलते खाली कराया गया शहर, 20 हजार लोगों को निकाला गया
विज्ञापन


वियतनाम में हर जगह जन्म दर में समान रूप से गिरावट नहीं
वियतनाम में हर जगह जन्म दर में समान रूप से गिरावट नहीं आ रही है। देश के सबसे बड़े शहर हो ची मिन्ह सिटी में 2024 में प्रजनन दर प्रति महिला केवल 1.39 बच्चे थी, जो राष्ट्रीय औसत से बहुत कम है। वहां पर 60 से अधिक उम्र के बुजुर्गों की संख्या 12 प्रतिशत है, जिससे सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसलिए सरकार वहां 35 साल की उम्र से पहले दो बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को 120 डॉलर (करीब 10,000 रुपये) दे रही है।

असंतुलित लिंग अनुपात से भी जूझ रहा वियतनाम
वियतनाम असंतुलित लिंग अनुपात की समस्या से भी जूझ रहा है। वहां के लोग लड़कों की चाह को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसके चलते लिंग अनुपात बिगड़ रहा है। हालांकि, सरकार ने डॉक्टरों पर लिंग बताने पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही लिंग के आधार पर गर्भपात करने पर भी रोक लगाई है। इस समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जन्म से पहले बच्चे का लिंग बताने पर जुर्माना बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है, जिसके चलते ऐसा करने वालों पर जुर्माना तीन गुना बढ़ाकर 3,800 अमेरिकी डॉलर किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें