Balochistan Floods : प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बलोचिस्तान में बाढ़ के कारण कुल 18,087 घर क्षतिग्रस्त या ध्वस्त हो गए हैं। बारिश के कारण नलकूप, सौर पैनल और संचार के अन्य साधन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
Balochistan Floods : पाकिस्तान में कई जगह बारिश-बाढ़ से मची तबाही के बीच उसका अमानवीय चेहरा सामने आ रहा है। बाढ़ से घिरे बलोचिस्तान प्रांत में पीड़ितों ने प्रशासन पर मूल राष्ट्रीय पहचान पत्र मांगकर उन्हें राशन देने से इनकार करने का आरोप लगाया है। इससे लोगों में काफी रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
जियो न्यूज के अनुसार, अधिकारी कथित तौर पर सत्यापन उद्देश्यों के लिए राष्ट्रीय पहचान पत्र की मांग कर रहे हैं। पीड़ितों ने कहा है कि जब उनके घरों में बाढ़ आई तो सब कुछ खो चुके लोगों ने जब मदद की गुहार लगाई तो उनसे पहचान पत्र मांगा गया। जबकि यह पहचान पत्र भी बाढ़ में बह चुका है।
उधर, पीड़ितों के लिए आने वाले राशन पर भी इसकी मांग रखी गई। उधर एक कार्ड पर 10 लोगों का परिवार चलाने की भी बड़ी दिक्कत है। प्रशासन ने इस सभी मुद्दों पर चुप्पी साध रखी है। इसका सबसे ज्यादा असर लासबेला जिले में देखने को मिला है।
विज्ञापन
18 हजार से अधिक घर हुए तबाह
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बलोचिस्तान में बाढ़ के कारण कुल 18,087 घर क्षतिग्रस्त या ध्वस्त हो गए हैं। बारिश के कारण नलकूप, सौर पैनल और संचार के अन्य साधन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गत माह पाकिस्तान में असामान्य रूप से तेज मानसूनी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से 549 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें बलोचिस्तान प्रांत के ग्रामीण इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।